{"_id":"695eb9473327ba239706fff1","slug":"the-wife-said-that-satpal-sat-on-her-husbands-chest-and-covered-his-face-with-a-pillow-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147857-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पत्नी बोली-सतपाल ने पति के सीने पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पत्नी बोली-सतपाल ने पति के सीने पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया
Thu, 08 Jan 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस की गिरफ्त में मैरिज पैलेस के केयरटेकर रामकिशन की हत्या की आरोपी पत्नी सरिता। -संवा
सोनीपत। गार्डन के केयरटेकर रामकिशन की हत्या में बुधवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
इससे पहले पुलिस पूछताछ में सरिता ने बताया कि उसने पहले भी कई बार पति को मारने की साजिश रच चुकी थी। उसने बताया कि सतपाल ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया तो उसने प्राइवेट पार्ट दबा दिया।
मंगलवार को सोनीपत के कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में केयरटेकर रामकिशन की हत्या कर दी गई थी। गोहाना तहसील के गांव ककाना भादरी के रामकिशन उर्फ अजय (38) सालभर से यहां पत्नी, बेटों और मां के साथ रह रहे थे। दिन में दुकानों पर नमकीन सप्लाई करते थे तो रात में मैरिज पैलेस की रखवाली करते थे।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में भाई मेहर सिंह ने बताया था कि मां ने रामकिशन की हत्या की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर यह बात साफ हो गई कि हत्या सरिता ने सतपाल के साथ मिलकर की है। हत्या के संबंध में एफआईआर दर्ज करके बुधवार को कोट मोहल्ला चौकी पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सरिता ने बताया कि पति प्रताड़ित करता था। इसके चलते उसने पहले कई बार हत्या करने की प्लानिंग की पर सिरे नहीं चढ़ी। मंगलवार को वह सतपाल के साथ कमरे में गई। सतपाल ने सो रहे रामकिशन के मुंह पर तकिया रख कर सांस रोक दी तो उसने प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इससे रामकिशन की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक चार-पांच चोरी व लूट के मामलों में नामजद रामकिशन और सतपाल कभी एक साथ जेल में रहे थे। वहां दोस्ती के बाद जमानत पर आने के बाद सतपाल का घर आना-जाना हो गया।
सतपाल की सरिता के साथ नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों ने रामकिशन को रास्ते से ही हटा दिया। फिलहाल सतपाल की तलाश की जा रही है।