फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The whole village is praying with the parents in the hope of Sonam Malik's victory

सोनम मलिक की जीत की आस में माता-पिता के साथ पूरा गांव कर रहा प्रार्थना

Sun, 01 Aug 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The whole village is praying with the parents in the hope of Sonam Malik's victory
सोनम मलिक के पिता राजेंद्र मलिक व मां मीना। संवाद - फोटो : Sonipat
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान सोनम मलिक की जीत में माता-पिता के साथ पूरा गांव उनकी जीत की प्रार्थना कर रहा है। सोनम के ओलंपिक में स्वर्ण पदक की जहां देश व प्रदेश के साथ ही ग्रामीण आस लगा रहे हैं, वहीं उसके माता-पिता ने भी झज्जर के बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में जाकर मन्नत मांगी है। दोनों सुबह-शाम पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं। इसके अलावा 3 अगस्त को सोनीपत की कुश्ती से पहले गांव में हवन होगा, जिसमें ग्रामीण एक साथ आहुति डालेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान सोनम गांव मदीना की बेटी है। उसके पिता राजेंद्र मलिक किसान और मां मीना मलिक गृहिणी हैं। वह अपनी बेटी के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने की मन्नत के साथ माता भीमेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीण भी उनके घर पर आकर सोनम के खेल के बारे में पूछते रहते हैं और उससे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद जता रहे हैं। पिता राजेंद्र मलिक ने बताया कि उनकी बेटी सोनम से हर कोई स्वर्ण पदक जीतने का आशीर्वाद दे रहा है। इससे पहले जब ओलंपिक के लिए सोनम ने क्वालीफाई किया था तभी पूरा गांव एकत्रित हो गया था। अब ग्रामीण सोनम के मुकाबले के समय की जानकारी लेने आ रहे हैं। उनके अनुसार सोनम का खेल 3 अगस्त का है, लेकिन अभी उसके समय का शेड्यूल नहीं आया है। उन्होंने बताया कि उस दिन सोनम के मैच से पहले गांव में हवन कराया जाएगा। वहीं, सोनम की मां मीना मलिक ने कहा कि उनकी बेटी के साथ ग्रामीणों की नहीं पूरे प्रदेश व देश के लोगों की दुआएं हैं। सोनम से उम्मीद है कि वह ओलंपिक में जरूर स्वर्ण पदक जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed