फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'The welfare of human life is possible just by listening to Shrimad Bhagwat Katha'

‘श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन का कल्याण है संभव’

Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
'The welfare of human life is possible just by listening to Shrimad Bhagwat Katha'
श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्घालुओं को संबोधित करते भाजपा नेता राजीव जैन, साथ हैं कथावाचक ध्रुव कृ? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। प्रत्येक मनुष्य को पूर्ण श्रद्घा व विश्वास के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। आज के दौर में मनुष्य जीवन की विभिन्न समस्याओं से घिरा है। इनसे निकलने के लिए प्रभु की शरण अति आवश्यक है। यह बातें भाजपा नेता राजीव जैन ने ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सभा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर श्रद्घालुओं को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता राजीव जैन व भाजपा जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रवक्ता तरुण देवीदास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देती है। कथावाचक बाल व्यास ध्रुव कृष्ण गोसाई महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत में जीवन की हर समस्या का निवारण है। हमें अपना जीवन बेहतरीन रूप में यापन करना है तो कथा का श्रवण करना चाहिए। मानव के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में श्रीमद्भागवत कथा विद्यमान है। जिसका हमें लाभ उठाना चाहिए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता राजीव जैन व तरुण देवीदास को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व पार्षद मदन, तरुण गंगवानी, सुरेशानंद, रवि, सुभाष सिंह, सुरेश डुडेजा, लक्ष्मण, वीरेंद्र जैन, रमेश बत्रा, गोविंद, श्यामलाल, जवाहर बत्रा व सुरजीत अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed