फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The way is clear for repair of Kakaroi Road, permission letter issued

Sonipat News: ककरोई रोड की मरम्मत का रास्ता साफ, अनुमति पत्र जारी

Tue, 26 Aug 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for repair of Kakaroi Road, permission letter issued
सोनीपत। ककरोई रोड के एक खराब हिस्से की मरम्मत का रास्ता अब खुल गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियर-इन-चीफ ने विभाग के अधीक्षक अभियंता को सड़क की मरम्मत के लिए नगर निगम को अनुमति प्रमाणपत्र जारी करने का निर्देश दिया है। इससे नगर निगम अब जल्द ही इस सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर सकेगा।
विज्ञापन

यह सड़क पिछले कई साल से सीवरेज ट्रीटमेंट की लाइन डालने के कारण खराब थी जिससे आसपास के लगभग 15 गांवों के लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हो रही थी। सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी।
विज्ञापन

पहले लोक निर्माण विभाग ने 35 लाख का टेंडर जारी किया था, लेकिन कोई भी ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में 15 मई को दोनों विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहमति बनी कि लोक निर्माण विभाग एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दे दे, तो नगर निगम मरम्मत करवा देगा और लोक निर्माण विभाग 35 लाख की राशि नगर निगम को वापस करेगा।
अब पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत की अनुमति दे दी। मेयर राजीव जैन ने बताया कि जल्द ही टेंडर करवाया जाएगा। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed