फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The warehouse taken on rent of smuggling accused Bhupendra demolished

Sonipat News: तस्करी के आरोपी भूपेंद्र के किराये पर लिए गए गोदाम को गिराया

Wed, 01 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The warehouse taken on rent of smuggling accused Bhupendra demolished
खरखौदा (सोनीपत)। नशा तस्करी के आरोपी भूपेंद्र पर शिकंजा कसते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग ने जटोला औद्योगिक क्षेत्र में उसके किराये पर लिए गए गोदाम को गिरवा दिया। भूपेंद्र लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब बेचकर चर्चा में आया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार की अगुवाई में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से मंगलवार को जटोला गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र में गोदाम का गिराया गया। आरोप है कि जिला नगर योजनाकार विभाग की अनुमति के बगैर गोदाम बनाया गया था। इस गोदाम से 10 अप्रैल को सेक्टर-27 सोनीपत की क्राइम यूनिट टीम ने करीब 16 सौ पेटी शराब पकड़ी थी। मामले में शराब तस्करी के आरोपी भूपेंद्र व उसके रिश्तेदारों जसौरखड़ी, झज्जर के रहने वाले सोनू व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी भूपेंद्र ने शराब उसकी होने से मना किया था। इस गोदाम पर कार्रवाई करने के लिए जिला नगर योजनाकार की टीम एटीपी मनदीप की अगुवाई में पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार की देखरेख में इस गोदाम को गिराना शुरू कर दिया और करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई में कंक्रीट के बने कमरों के साथ ही टीन-शेड को भी गिराया गया। इस दौरान एसीपी जीत बेनीवाल, थाना प्रभारी अंकित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। हालांकि किसी ने कार्रवाई का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन




वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भूपेंद्र पर पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर गोदाम में जब्त कर रखी गई शराब को बेचने का आरोप है। मामले में भूपेंद्र सहित छह अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा था। भूपेंद्र के चंडीगढ़ स्थित ठिकाने पर छापा डालकर उस दौरान पुलिस ने 97 लाख रुपये व एक पिस्तौल भी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले भी गोदाम का गिराया गया था

शराब तस्करी के मामले में 11 अक्तूबर 2022 को पुलिस ने खरखौदा में भी गोदाम पर कार्रवाई की थी। नशा व शराब तस्करी के आरोपियों पर प्रदेश भर में की गई कार्रवाई के तहत ही भूपेंद्र के खरखौदा में बाईपास स्थित ठिकाने को धराशाई किया गया था। पूर्व सरपंच रामनिवास पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस भूपेंद्र की तलाश कर रही है। उस मामले में उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया है।


वर्जन

औद्योगिक क्षेत्र जटोला में अवैध रूप से गोदाम बनाया गया था। जांच में पता लगा कि यहां पर अवैध रूप से शराब रखी गई है। इस पर गोदाम मालिक को दो नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद अब गोदाम को गिराने की कार्रवाई की गई है।-मनदीप, एटीपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed