{"_id":"6ab5895f4f96b22a67026c59","slug":"the-ward-that-tops-in-cleanliness-will-get-rs-50-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-161171-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वच्छता में अव्वल वार्ड को मिलेंगे 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वच्छता में अव्वल वार्ड को मिलेंगे 50 लाख रुपये
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुई बैठक को संबोधित करते मेयर राजीव जैन। स्रोत:
सोनीपत। नगर निगम के सभी वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वार्ड को विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले वार्ड को 25 लाख और तीसरे स्थान वाले वार्ड को 15 लाख रुपये की विकास राशि दी जाएगी। मेयर राजीव जैन ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग गृह में पार्षदों और अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।
मेयर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम के अधिकारियों के प्रयास से संभव नहीं है, इसके लिए जनभागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में वार्ड समितियों के सदस्यों, जनभागीदारी से जुड़े लोगों और आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्षद के साथ आमजन मिलकर स्वच्छता के लिए काम करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत के लक्ष्य को जनभागीदारी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों और शहरवासियों से अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए। बैठक में सह आयुक्त नीतू धनखड़, मुख्य अभियंता राहुल पूनिया और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वच्छता के आकलन के लिए बनेगी तीन सदस्यीय समिति
सभी वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की जाएगी। समिति के मूल्यांकन के आधार पर स्वच्छता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बैठक में 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शहर में मेगा सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को सभी वार्डों के लिए वार्डवार सफाई का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा सके।
वायु गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर
मेयर ने आगामी महीनों में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार पर भी जोर दिया। उन्होंने खुले में कूड़ा, पत्तियां या अन्य ज्वलनशील सामग्री नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने सड़कों के किनारे जमा मिट्टी हटाने का कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।