फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The wait is over, application process will start in ITI from June 7

Sonipat News: इंतजार खत्म, आईटीआई में 7 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Sat, 01 Jun 2024 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, application process will start in ITI from June 7
फोटो 01- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत।
सोनीपत। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून से शुरू होगी। 21 जून तक चलने वाली आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। आईटीआई की विभिन्न ट्रेड्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी किए गए दाखिला नोटिस के बाद संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक संस्थानों में सीटों व ट्रेडों की संख्या जारी नहीं की गई है। सोनीपत आईटीआई की बात करें तो यहां करीब 24 ट्रेडस की करीब 964 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चलेगी। माना जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दाखिला संबंधी शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन




विद्यार्थियों को दस्तावेज तैयार करने के निर्देश

आईटीआई में दाखिला संबंधी नोटिस जारी करने के साथ ही प्रबंधन ने विद्यार्थियों को दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज पूरे करने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। दाखिला से संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों और संस्थानवार सीटों के बारे सूचना वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दाखिले के लिए यह दस्तावेज जरूरी

आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आधार कार्ड, मोबाइल फोन नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेजों की जरूरत होगी। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी के लिए मूल प्रमाण-पत्र की फोटो प्रतियां आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी।






किस आईटीआई में अभी कितनी सीटें

आईटीआई सीटें

सोनीपत 964

सोनीपत (महिला) 156

बुटाना 512

फरमाणा 104

गन्नौर 428

गोहाना 476

जुआं 88

कथूरा 108

खरखौदा 576

खेवड़ा 20

मुंडलाना 132

पुरखास 108

राजलू गढ़ी 284

कुल 3956



वर्जन



औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 से 21 जून तक चलेगी। जिले की 13 आईटीआई में लगभग चार हजार सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। विद्यार्थी दाखिला संबंधी दस्तावेज समय रहते पूरे कर लें, ताकि दाखिले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।-विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed