फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The villager returning home after getting treatment was beaten up again after stopping the ambulance on the way

इलाज करा घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में एम्बुलेंस रुकवाकर फिर पीटा

Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The villager returning home after getting treatment was beaten up again after stopping the ambulance on the way
गोहाना। रोहतक पीजीआई से इलाज करा कर घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में ही एंबुलेंस रुकवाकर पीट दिया। आरोप है कि मारपीट की शिकायत थाने में देने की रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला किया। उसकी शिकायत पर भैंसवान चौकी पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बरोदा निवासी रविश ने बताया कि 7 जनवरी को वह रोहतक पीजीआई में इलाज कराने के बाद निजी एंबुलेंस में घर आ रहा था। जब दोपहर करीब दो बजे वह गांव रुखी के पास पहुंचा तो एक कार एंबुलेंस के आगे और दूसरी पीछे आकर रुकी। आरोप है कि कार में से आदर्श नगर गोहाना निवासी बिजेंद्र उर्फ नान्हा, गांव मदीना निवासी पहल मलिक, धोला मलिक, गांव भंडेरी निवासी योगी व 15-20 युवक लोहे की राड व लाठी-डंडे लेकर उतरे। इसके बाद उन्होंने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। रविश के अनुसार 17 दिसंबर को आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की थी। इसको लेकर उसने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसके साथ दोबारा मारपीट की। यही नहीं धमकी दी कि अगर वह समझौता नहीं करेगा तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद परिजनों ने उसे दोबारा रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed