फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The third ring road will change the geography of NCR, PM will inaugurate UER-2 on 16th

Sonipat News: तीसरा रिंग रोड बदलेगा एनसीआर का भूगोल, 16 को पीएम करेंगे यूईआर-2 का लोकार्पण

Fri, 08 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The third ring road will change the geography of NCR, PM will inaugurate UER-2 on 16th
फोटो :04: सोनीपत के गांव रोहट के पास से गुजर रहा नेशनल हाईवे-344पी जिसे बवाना के पास अर्बन एक्स
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेहतर जुड़ाव करने वाला अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर-2) का निर्माण पूरा हो गया है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकास, कनेक्टिविटी और औद्योगिक क्रांति की नई धुरी बनने जा रहा है। इस हाईवे से अब सोनीपत के लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक जाना बेहद आसान हो जाएगा। दिल्ली के तीसरे रिंग रोड यूईआर-2 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अगस्त को लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


यूईआर-2 के शुरू होने से सोनीपत के लोगों को दिल्ली और गुरुग्राम जाने के लिए दिल्ली के अंदरूनी हिस्सों में घुसने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर आसान, तेज और सिग्नल फ्री होगा। सोनीपत के कुंडली बॉर्डर से महज पांच किलोमीटर दूर अलीपुर के पास स्थित गांव बकौली से नजफगढ़ होते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर महज 20 मिनट में पूरा होगा।
विज्ञापन

औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के लिए यह प्रोजेक्ट वरदान साबित होगा। सोनीपत से पौना घंटा में दिल्ली एयरपोर्ट जाया जा सकेगा। इससे प्रदूषण नियंत्रित होगा साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें एयरपोर्ट, गुरुग्राम, जयपुर की तरफ जाना है। उन्हें सिग्नल फ्री सफर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




7715.59 करोड़ की परियोजना

एनएचएआई की तरफ से निर्मित 75.71 किलोमीटर लंबा तीसरा रिंग रोड केवल एक हाईवे नहीं, बल्कि विकास का एक्सप्रेस-वे है। यह अलीपुर से शुरू होकर द्वारका, नजफगढ़, मुंडका, महिपालपुर होते हुए गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा और एनएच-344पी, एनएच-344एम और एनएच-344एन जैसे तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से भी जुड़ाव करेगा।




सोनीपत के लिए बाईपास नहीं, बूस्टर है रिंग रोड

सोनीपत दिल्ली का सीमावर्ती जिला रहा है, लेकिन अब वह दिल्ली की लॉजिस्टिक्स रीढ़ बनने की ओर अग्रसर है। गांव बड़वासनी से बवाना तक बना 29.60 किलोमीटर लंबा मार्ग, पहले ही औद्योगिक गतिशीलता को रफ्तार दे चुका है। अब तीसरे रिंग रोड के चालू होते ही सोनीपत की लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट सेक्टरों में जबरदस्त उछाल की संभावना बन गई है।




दिल्ली की सड़कों से हटेंगे ढाई लाख वाहन

यूईआर-2 को देश की सबसे आधुनिक शहरी यातायात परियोजनाओं में गिना जा रहा है। इसमें 27 फ्लाईओवर, 2 आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज), 11 अंडरपास, 17 सब-वे, 111 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड है। यह संरचना न केवल दिल्ली की ट्रैफिक भीड़ को घटाएगी, बल्कि प्रदूषण में कर्मी करेगी। ईंधन व समय की बचत और औद्योगिक लागत में कटौती आएगी।





अर्बन एक्सटेंशन रोड बनकर तैयार हो गया है। हाईवे से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकास व औद्योगिक क्रांति का नया अध्याय लिखा जाएगा। 16 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

- जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed