फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The then clerk of Hisar University arrested on charges of storing documents

दस्तावेज खुर्द-बुर्द करने के आरोप में हिसार विवि का तत्कालीन क्लर्क गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The then clerk of Hisar University arrested on charges of storing documents
सोनीपत। फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाकर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का आरोपी जिला पशुपालन विभाग के तत्कालीन उपनिदेशक के कागजात खुर्द-बुर्द करने के आरोपी हरियाणा कृषि विवि (एचएयू) के तत्कालीन क्लर्क प्रवीण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की महिला चिकित्सक डॉ. रितू ने एडीजीपी सीआईडी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि उनके विभाग के उप निदेशक डॉ. जसवंत सिंह ने सामान्य श्रेणी से होते हुए अनुसूचित जाति जनजाति का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर बीवीएससी एएच (पशु चिकित्सक) की डिग्री हासिल की है। उसी डिग्री के आधार पर उन्होंने हरियाणा सरकार में नौकरी पाई है। साथ उन्होंने मामले में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के तत्कालीन रजिस्ट्रार की भूमिका की भी जांच की मांग की थी। डॉ. रितू ने आरोप लगाया था कि डॉ. जसवंत सिंह ने सामान्य जाति से होते हुए धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाया था। जिस पर सीआईडी व सीएम फ्लाइंग ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने के लिए सिटी थाना पुलिस को भेज दिया था। जिसके बाद 28 जनवरी को पुलिस ने मामले में डॉ. जसवंत के खिलाफ भादसं की धारा 120बी, 201, 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. जसवंत दहिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले पुलिस ने एसआई सुरेंद्र की टीम ने तत्कालीन क्लर्क प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया। आरोप है कि प्रवीण कुमार ने डॉ. जसवंत की फाइल को खुर्द-बुर्द कर दिया है। पुलिस ने उन्हें षड्यंत्र के आरोप में काबू किया। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने बीमारी का हवाला देते हुए जांच में सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्हें अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed