फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The theft accused escaped by dodging the police, later arrested

Sonipat News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोरी का आरोपी, बाद में गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The theft accused escaped by dodging the police, later arrested
फोटो : 41 : सोनीपत के गोहाना थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राहुल उर्फ सचिन। स्रोत पुलिस प्रवक्
सोनीपत। कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये चोरी करने का आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। चोरी के अलावा आरोपी के विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। चालान कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

06 अगस्त को सुनील कुमार निवासी मुंडलाना ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि उनके मामा गंगाविशन निवासी छिछड़ाना, जिला पानीपत बीमार होने पर गोहाना के अभिषेक हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए थे। वे अपने मामा के इलाज के लिए एक लाख रुपए लेकर अपनी गाड़ी के हैंडरेस्ट में रखकर हॉस्पिटल आए थे। वहां से वह गाड़ी में हुड्डा न्यूट्रीशियन पर अपने दोस्त के पास चले गए। कार को डिवाइडर के पास खड़ी करके वह रेस्ट करने लगे तो रात ढाई बजे कुत्ते के भौंकने की आवाज आने पर वह दोस्त के साथ नीचे गए तो देखा कि गाड़ी की ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था और हैंडरेस्ट से 1 लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले चोर की पहचान हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में राहुल उर्फ सचिन निवासी गांव बख्ता खेड़ा, जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम राहुल उर्फ सचिन राठी को साक्ष्य जुटाने के लिए महम रोड सेक्टर 7 गोहाना मोड़ पर ले गए तो वह पुलिस को धक्का देकर भाग गया। इससे पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। राधेश्याम ने तत्काल थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में मुख्य मार्गों की नाकेबंदी कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी राहुल उर्फ सचिन को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed