{"_id":"5e2c568e8ebc3e4af66cdda9","slug":"the-team-went-out-to-pull-the-electricity-meter-and-pushed-with-it-sonipat-news-rtk5390627110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मीटर बाहर निकलने गई निगम की टीम से धक्का-मुक्की, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मीटर बाहर निकलने गई निगम की टीम से धक्का-मुक्की, केस दर्ज
विज्ञापन
गांव सैदपुर में बिजली निगम की टीम का विरोध करती महिलाएं।
- फोटो : Sonipat
खरखौदा। गांव सैदपुर में म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बिना पुलिस सुरक्षा के मीटर घरों से बाहर निकालने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने टीम के सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही मीटर बाहर करने की कार्रवाई को रुकवा दिया। साथ ही कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करते हुए गांव में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। एसडीओ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सैदपुर में बिजली निगम की टीम म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत गांव में मीटरों को बाहर निकालने गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया था। जिस पर टीम वापस लौट गई थी। इसके बाद बुधवार को बिजली निगम की टीम भारी पुलिस बल को साथ लेकर सैदपुर गांव पहुंची थी और पुलिस सुरक्षा के बीच बिजली मीटरों को बाहर करने का काम शुरू किया गया था। जिसके चलते किसी ने विरोध नहीं किया था। वीरवार को भी गांव में बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकाला गया था। एसडीओ आशीष दहिया ने ग्रामीणों द्वारा कार्रवाई में सहयोग की बात कही थी। शुक्रवार को जब टीम गांव में बिना पुलिस सुरक्षा के बिजली मीटर घरों से बाहर कर रही थी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जेई विनोद का कहना है कि मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्हें मीटर बाहर करने से रोक दिया। वहीं उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए दोबारा से गांव में बिजली मीटर बाहर निकालने के लिए आने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। ग्रामीणों ने उनके काम में बाधा पहुंचाई। जिसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। बाद में पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने एसडीओ आशीष दहिया की शिकायत पर गांव की कविता, कृष्णा व रोहतास को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ सैदपुर पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
--
ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी। साथ ही बिजली मीटर बाहर निकालने का काम भी रोक दिया गया। ग्रामीणों ने दोबारा गांव में आने पर टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
-आशीष दहिया, एसडीओ बिजली निगम, खरखौदा।
बिजली निगम के एसडीओ ने ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दी है कि उन्होंने निगम के काम में बाधा पहुंचाई है। कर्मियों से धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया गया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-चांद सिंह, चौकी प्रभारी सैदपुर।