फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The target is to increase the number of students in government schools by 10 percent

Sonipat News: राजकीय विद्यालयों में 10 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य

Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The target is to increase the number of students in government schools by 10 percent
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 10 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसको लेकर सभी स्कूलों को भी अवगत कराया गया है। इसके बाद जिलास्तर पर अधिकारियों ने भी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए योजना तैयार करनी शुरू कर दी है, जिससे समय रहते उस पर काम किया जा सके। चालू शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों की तरफ से किए गए प्रयासों के बाद राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थी संख्या सात फीसदी बढ़ी थी। अधिकारियों का प्रयास है कि इस बार इसे 10 फीसदी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल से शुरू होता है। ऐसे में सभी निजी विद्यालय भी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर देते हैं, इसके लिए घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही अतिरिक्त तैयारी करवाने की भी बात कही जाती है। ऐसे में शिक्षा अधिकारियों ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में जाने से रोकने और नए विद्यार्थियों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे, साथ ही अभिभावकों को राजकीय विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाओं के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों के बारे में अभिभावकों को बताएंगे। इससे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिला राजकीय विद्यालयों में करवाएं।
विज्ञापन

पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु की निर्धारित
शिक्षा विभाग ने पहली कक्षा में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी करते हुए आयु निर्धारित कर दी है। इसके तहत पहली कक्षा में दाखिला के लिए विद्यार्थियों की आयु छह वर्ष होनी चाहिए। हालांकि विभाग ने छह महीने की छूट दी है। इससे साढ़े पांच वर्ष के बच्चे का दाखिला हो सकेगा। दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए बालवाटिका व पहली कक्षा पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों व स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय विद्यालयों में दाखिले की स्थिति

कक्षा 2021-22 2022-23 2023-24 2024-25

बाल वाटिका 10684 7987 6339 5299

1-5 55055 49313 43413 44175

6-8 30831 29798 29987 30668

9-10 20023 18622 18828 19159

11-12 19914 18814 14711 15658

नए शैक्षणिक सत्र में राजकीय विद्यालयोंं में विद्यार्थी संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे करवाया जाएगा, जिसमें शिक्षक अभिभावकों को स्कूल में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं व स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed