फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The system is derailed.......delay in trains is a big problem for the migrants and passengers returning home for Holi

Sonipat News: व्यवस्था बेपटरी.......होली पर घर लौटने वाले प्रवासियों और यात्रियों पर ट्रेनों की लेटलतीफी भारी

Tue, 11 Mar 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Mar 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The system is derailed.......delay in trains is a big problem for the migrants and passengers returning home for Holi
फोटो 18- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। विभिन्न प्रदेश व जिलों में अपने घरों से दूर कार्यरत लोग होली पर्व मनाने के लिए घर लौटने लगे हैं। होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की अपार भीड़ है। यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ के बीच सफर करना पड़ रहा है। ऊपर से ट्रेनों की लेटलतीफी परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला की अप-डाउन लाइन पर सोमवार को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों व चार सवारी गाड़ियों सहित करीब दर्जनभर से ज्यादा ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के परिचालन में देरी से यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर पड़ रहा है। कई यात्री पूछताछ केंद्रों पर ट्रेनों संबंधी जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का परिचालन रहा प्रभावित
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5.22 घंटे, 15707 दादर एक्सप्रेस 3.23 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2.12 घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस 1.57 घंटे, 14919 मालवा एक्सप्रेस 1.04 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1.14 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1.05 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला-दिल्ली रूट की ट्रेन संख्या 04082 नई दिल्ली स्पेशल गरीब रथ 4.13 घंटे, 20434 जम्मू मेल 2.01 घंटे, 14054 हिमाचल एक्सप्रेस 1.16 घंटे, 03310 धनबाद गरीब रथ 2.09 घंटे, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 1.01 घंटे लेट, 64454 सवारी गाड़ी 3.19 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1.06 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। अन्य ट्रेनों के परिचालन में सुधार व यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रयासरत है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed