फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sweeper hanged himself, accused of forcing four officers

Sonipat News: सफाई कर्मी ने फंदा लगाया, चार अधिकारियों पर मजबूर करने का आरोप

Sat, 01 Jul 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The sweeper hanged himself, accused of forcing four officers
फोटो :45: श्यामलाल का फाइल फोटो।
सोनीपत। नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए गए ठेकेदार की निगरानी की जिम्मेदारी थी। कुछ दिन पहले ठीक से देखभाल नहीं हो पाने के कारण कई बंदरों की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह तनाव में था। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने निगम के चार अधिकारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बेटे का आरोप है कि उनके पिता पर बंदरों की मौत के मामले में केस अपने ऊपर लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी अतुल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता श्यामलाल नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, सफाई निरीक्षक जोगेंद्र व कृष्ण तथा सुपरवाइजर धर्मेंद्र की ड्यूटी के दौरान कई बंदर मर गए थे। जिसका झूठा मुकदमा वह उनके ऊपर कराना चाहते थे। वह कहते थे कि बंदरों की देखरेख के जिम्मेदार तुम थे। उसके बाद से उनके पिता परेशान थे। शुक्रवार को उन्हें पता लगा कि उनके पिता ने हॉकी मैदान में सुसाइड कर लिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में बेटे के बयान पर चारों अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




जेब से मिला सुसाइड नोट

श्यामलाल शुक्रवार सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे, पर वह वहां पर नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल बंद आ रहा था। परिवार के लोगों और सहकर्मियों ने उनको तलाशा तो उनका शव मिला। उनकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। नगर निगम आयुक्त को संबोधित सुसाइड नोट में नगर निगम के अधिकारी सतेंद्र दहिया, जोगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र और कृष्ण पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा- होगी निष्पक्ष जांच

भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि उत्पीड़न से परेशान होकर कर्मचारी का आत्महत्या करना बेहद दुखद है। पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा गया है। जो भी दोषी मिलें, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में नगर आयुक्त और डीसीपी से भी मुलाकात की जाएगी।


श्यामलाल को बंदरों की मौत के मामले में आरोपी नहीं बनाया गया था। उनके बेटे ने चार अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

फोटो :45: श्यामलाल का फाइल फोटो।

फोटो :45: श्यामलाल का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed