फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The strike by sanitation workers has led to heaps of garbage piling up in the city.

Sonipat News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगने लगे कूड़े के ढेर

Wed, 18 Mar 2026 05:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
The strike by sanitation workers has led to heaps of garbage piling up in the city.
शहर के रेलवे रोड पर कूड़ा उठाव नहीं होने के कारण उसमें किसी ने आग लगा दी, जिससे उठते धुएं के का
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। मानदेय नहीं मिलने से नाराज नगर निगम के तहत डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाने और लाइन पार ठेके पर सफाई करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की स्वच्छता पर साफ दिखाई देने लगा है। हड़ताल के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। इससे आमजन के साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
कर्मचारियों की हड़ताल का असर प्रमुख मार्गों और बाजारों के अलावा रेलवे रोड, ओल्ड डीसी रोड, दिल्ली रोड पर देखने के लिए मिल रही है। रेलवे रोड पर कूड़े के ढेर में आग लगाने की वजह से धुआं उठ रहा है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आंखों में जलन की शिकायत भी सामने आ रही है। आसपास के लोगों ने कहा कि दिन धुएं के बीच गुजरना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के लगातार बढ़ते ढेरों के कारण वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर साबित हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हड़ताल समाप्त करवाने और सफाई व्यवस्था को बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

-----
सफाई ठेका कंपनी जेबीएम ने अपने स्टाफ को मानदेय नहीं दिया है। इसके चलते उन्होंने काम बंद किया हुआ है। इसके लिए कंपनी को निर्देशित किया गया है। फिलहाल नगर निगम अपने कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था ठीक कराने का प्रयास कर रही है। जल्द सफाई ठीक नहीं हुई तो जेबीएम कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। -सतेंद्र कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed