फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The straw in the trolley caught fire as soon as it came in contact with the wires.

Sonipat News: तारों के संपर्क में आते ही ट्रॉली में भरी पराली में लगी आग

Wed, 12 Nov 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The straw in the trolley caught fire as soon as it came in contact with the wires.
फोटो 37: सोनीपत के गांव झरोठ के पास ट्राली में भरी पराली में लगी आग पर काबू पाता दमकल कर्मी। स्
खरखौदा। गांव झरोठ के खेतों में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी पराली में अचानक आग लग गई। किसानों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी मुसर्रफ अली अपना ट्रैक्टर लेकर गांव झरोठ में पराली लेने आए थे। दोपहर बाद पौने चार बजे पराली लोड करने के बाद जब वह खेत से निकल रहे थे तो ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन में पराली छू गई। तारों से निकली चिंगारी की वजह से पराली में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों से कम ऊंचाई पर गुजर रहे तारों के कारण ऐसे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से मांग की कि तारों को ऊपर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed