{"_id":"64fe102047abef2a9c01c4f4","slug":"the-station-remained-empty-as-22-trains-were-affected-only-a-few-passengers-were-seen-in-the-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5793-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 22 ट्रेनें प्रभावित होने से खाली रहा स्टेशन, बसों में नाममात्र यात्री दिखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 22 ट्रेनें प्रभावित होने से खाली रहा स्टेशन, बसों में नाममात्र यात्री दिखे
Mon, 11 Sep 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36- रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन को लेकर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच भले ही 22 ट्रेनें प्रभावित रही हों, उसके बावजूद भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या नाममात्र ही रही। अधिकारियों की मानें तो दो दिन में रेलवे स्टेशन पर करीब 1500 टिकटों की ही बिक्री हुई है, जबकि सामान्य दिनों में रोजाना दो से ढाई हजार टिकटों की बिक्री होती है। यही हालात बस अड्डे पर भी नजर आए। दिल्ली जाने वाली बसों में बेहद कम यात्री रहे। हालांकि सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली जाने वाली बसें आईएसबीटी तक गई।
जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रेलवे ने दो दिन के लिए 16 ट्रेनें रद्द कर दी थीं। वहीं 6 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था। हालांकि दिल्ली में सभी विभागों, कॉलेजों व स्कूलों की छुट्टियां होने से यात्रियों की संख्या भी कम रही। रेलवे अधिकारियों की माने तो सामान्य दिनों में सोनीपत रेलवे जंक्शन से रोजाना करीब 40 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। इनमें मासिक पास वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। दो दिन में यात्रियों की संख्या में करीब 60 फीसदी तक कम रही, जिसका असर राजस्व पर भी पड़ा है।
आईएसबीटी तक गई रोडवेज बसें
सोनीपत बस अड्डे पर सबसे व्यस्त रूट दिल्ली में दो दिन से यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। रविवार को भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों की तरह सोनीपत से दिल्ली के लिए करीब 20 बसें रवाना की गई। ये बसें आईएसबीटी तक गई। वहीं आगरा जाने वाली बस को केएमपी तो जयपुर जाने वाली बस खरखौदा, बहादुरगढ़, गुरुग्राम के रास्ते जयपुर गई।
विज्ञापन
दिल्ली रूट पर रोजाना की तरफ सभी बसों को भेजा गया है। हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा दो दिन दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। सोमवार से सभी व्यवस्था पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जाएंगी। गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत