फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The spirit of patriotism: The post office becomes a bridge in the every home tricolor campaign

देशभक्ति का जज्बा : हर घर तिरंगा अभियान में सेतु बना डाकघर

Sun, 11 Aug 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism: The post office becomes a bridge in the every home tricolor campaign
सोनीपत। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग सेतु का काम कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी डाकघर को सौंपी है। जिले के डाकघरों को 10 हजार तिरंगा बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। जिसे 13 अगस्त तक पूरा करना है। डाकघरों में महज 25 रुपये में लोगों को झंडा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान बेहद सफल रहा था। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया था। इस बार भी अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए डाकघरों की तरफ से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, वहीं जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को डाकघरों में बेहद किफायती दरों पर तिरंगा उपलब्ध करवाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को जागरूक करने का फायदा मिला है। अब तक करीब तीन हजार ध्वज की बिक्री की जा चुकी है, उम्मीद है कि 13 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं ऑर्डर
मुख्य डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आते ही तिरंगे की बिक्री शुरू हो जाती है। दुकानों में इसके दाम अलग-अलग होते हैं। डाकघर में मिलने वाले तिरंगे खादी के कपड़ों से निर्मित होंगे। कोई भी व्यक्ति डाकघर पहुंचकर काउंटर से तिरंगा खरीद सकता है, इसका शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। विशेष बात यह है कि इस बार ऑनलाइन माध्यम से भी तिरंगा मंगवाया जा सकता है। इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इंडिया पोस्ट डॉट जीओवी डॉट इन या हर घर तिरंगा कैंपेन पर की गई ऑनलाइन बुकिंग के 24 घंटे के अंदर घर पर तिरंगा पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी वाले दिन भी खरीद सकेंगे तिरंगा
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डाक विभाग ने अवकाश के दिन भी डाकघर खोलने का निर्णय लिया है। अवकाश के दिन भी कर्मचारी काम करेंगे। हालांकि इन दिन केवल तिरंगा बिक्री से संबंधित कार्य ही किए जाएंगे। लोग छुट्टी वाले दिन भी डाकघर पहुंचकर तिरंगा खरीद सकेंगे।



हर घर तिरंगा अभियान के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी सफलता के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। डाकघर में 10 हजार तिरंगों का स्टॉक पहुंच गया है, जिनकी बिक्री भी चालू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति 25 रुपये देकर तिरंगा खरीद सकता है। यह सुविधा जिले के सभी डाकघरों में उपलब्ध है। ऑनलाइन माध्यम से ही तिरंगा मंगवा सकते हैं, यह सुविधा छुट्टी के दिन भी रहेगी।
- तिलकराज, अधीक्षक, डाकघर, सोनीपत मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed