{"_id":"65bbf48aaf95f673e60d2039","slug":"the-soldier-had-gone-to-mundlana-village-with-his-wife-jewelery-and-cash-were-stolen-from-the-house-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113126-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पत्नी के साथ गांव मुंडलाना गए थे जवान, घर से आभूषण व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पत्नी के साथ गांव मुंडलाना गए थे जवान, घर से आभूषण व नकदी चोरी
Fri, 02 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विकास नगर में रहने वाले दिल्ली पुलिस के मुख्य सिपाही के मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। वह मकान पर ताला लगाकर पत्नी के साथ गांव मुंडलाना गए थे। वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
गांव भंडेरी निवासी जितेंद्र कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ सोनीपत में विकास नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह अपने मकान पर ताला लगाकर पत्नी के साथ काम के सिलसिले में गांव मुंडलाना गए थे। जब वह वापस आए तो मकान के बाहर गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे और दरवाजे खुले मिले। उन्होंने जांच की तो अलमारी से सोने की चेन, अंगूठी, कानों की बालियां और चांदी की पाजेब चोरी मिले। साथ ही अलमारी में रखे 15 हजार रुपये भी चोरी किए गए थे। उन्होंने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।