फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The slogan '370 Paar' was completely destroyed: Selja

370 पार नारे का निकाला कचूमर : सैलजा

Thu, 13 Jun 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
The slogan '370 Paar' was completely destroyed: Selja
सोनीपत। कांग्रेस की सिरसा से नवनिर्वाचित सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने इस बार भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के रूप में बेहतर विकल्प मौजूद है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन

यह बातें कुमारी सैलजा ने बुधवार को सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक ढाबे पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा के 370 पार वाले नारे का कचूमर निकाल दिया है। भाजपा ने एक प्रोपेगेंडा के तहत 400 पर का नारा दिया, लेकिन जनता ने उसे नकार दिया।
विज्ञापन

वाराणसी में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता कितनी घट गई है, यह लोकसभा चुनाव के परिणामों ने बता दिया है। जनता ने बता दिया कि झूठ व जुमले ज्यादा दिन नहीं चलते। सैलजा ने कहा कि नैतिक रूप से भाजपा यह चुनाव हार चुकी है। कांग्रेस लड़ाई आगे भी जारी रखेगी। सैलजा ने कहा कि भाजपा आज पूरी तरह एनडीए की बैसाखी के सहारे खड़ी है, पता नहीं कब क्या हो जाए, राजनीति में कुछ भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि हम और अच्छे ढंग से लड़ते तो नतीजे और भी अच्छे होते। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को नकार दिया है, जिसे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पहले ही यह मान चुका है, तभी हरियाणा में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डाॅ. सत्यवीर निर्माण, पूर्व संगठन सचिव सुखबीर जाटी, रोशनलाल शर्मा, धानक कबीर समाज के प्रधान हंसराज, कर्मबीर सरोहा, राजेराम नंबरदार मुरथल, सुधीर खापरा, विद्या देवी, कमलेश रानी, रमेश कादियान, मास्टर राजकुमार, राहुल निर्माण, सन्नी सरोहा, वेदपाल, सरपंच अनिल, कृष्ण पहलवान, राजेंद्र व पालेराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed