{"_id":"62ec15cff09cfe679e6a9c4f","slug":"the-situation-worsened-due-to-lack-of-drainage-on-bahadurgarh-state-highway-sonipat-news-rtk654292325","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जलनिकासी न होने से बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जलनिकासी न होने से बिगड़े हालात
विज्ञापन
सोनीपत। बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जलनिकासी नहीं हो रही है। हाईवे पर भरे पानी से 30 हजार से अधिक लोग और उद्योगपति परेशान हैं। गांव बढ़ मलिक से जठेड़ी तक रोड पर फिर से पानी भर गया है। जिससे कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे हादसे होने का भय बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का डर रहता है। स्टेट हाईवे पर पानी भरने के कारण 14 गांवों और 5 रेजिडेंशियल (रिहायशी) कॉलोनियों के हजारों लोग परेशान हैं। इसके साथ ही राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को भी इससे दिक्कत हो रही है। उद्योगपतियों ने इस हाईवे से कच्चा माल मंगाना और भेजने तक बंद कर दिया हैं। बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर जलनिकासी का प्रबंध नहीं है। पहले बनाए गए नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिससे पानी सड़क पर ही भरा रहता है। पानी निकासी के अभाव में हाईवे के हालात फिर से बदतर होने लगे हैं। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर अपने गंतव्य जाने वाले दर्जनभर से अधिक गांवों के लोगों व रिहायशी कॉलोनीवासियों के साथ ही राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को भी सड़क पर भरे पानी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। पानी भरने से हालात फिर से बदतर होने लगे हैं। इस मार्ग की दुर्दशा को लेकर तत्कालीन विधायक जयतीर्थ दहिया भी लोगों के साथ आंदोलन कर चुके हैं, उसके बाद इसका निर्माण हुआ तो अब फिर पानी भरने से दिक्कत बढ़ने लगी है। यहां निकासी के लिए बनाए गए नाले के गंदगी से अटने के बाद उसे खोदकर छोड़ दिया जाता है। लोगों काआरोप है कि अक्सर विरोध, प्रदर्शन करने के बाद जनवरी 2018 में इस मार्ग का निर्माण किया गया था। तब इस पर साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन निकासी के अभाव में फिर से सड़क टूट गई। उसके बाद वर्ष 2020 में भी करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए गए। वर्ष 2021 में 45 लाख रुपये गड्ढे भरने पर खर्च किए गए। हाईवे पर भारी भरकम राशि खर्च कर इसका जीर्णोद्धार किया गया, लेकिन जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं हो पाता। इस मार्ग को शहीद मेजर सत्य प्रकाश के नाम से भी जाना जाता है। शहीद सत्यप्रकाश का गांव जठेड़ी इसी मार्ग पर पड़ता है। इसके बावजूद इस मार्ग की स्थिति अक्सर दयनीय ही रहती है।
0
बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे पर हालात बदतर हैं। निकासी के अभाव में अक्सर पानी भरा रहता है। जिससे सड़क बनाने के बाद कुछ समय में ही टूट जाती है। इस मार्ग पर कई गांव व रेजिडेंशियल कॉलोनी भी है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुध नहीं लेता। हाईवे पर बने गड्ढों से वाहन क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। इस दिशा में ठोस पहल किए जाने की आवश्यकता है। - जोगिंद्र, गांव जठेड़ी
0
जठेड़ी रोड पर दुकान चलाता हूं। इस रोड पर हालात में सुधार नहीं हो पा रहा है। सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर इसका निर्माण कराया था, लेकिन सब पानी में बह गया। अब फिर दो फुट तक पानी भर गया है। इससे सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। अन्य स्थान से भी निकासी के अभाव में टूट जाएगी। सरकार को इसकी सुध लेनी चाहिए। - विष्णु कुमार, दुकानदार, निवासी बारोटा
विज्ञापन
0
हाईवे पर अक्सर पानी भरा रहता है। जिससे दिक्कत होती है। सड़क पर पानी भरे रहने से बीमारी फैल रही है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। निकासी का ठोस प्रबंध नहीं होने से पानी भर जाता है। हाईवे से निकासी का प्रबंध किया जाना चाहिए। जिससे कि राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। - रवि दहिया, बढ़खालसा
0
हाईवे पर सबसे बड़ी दिक्कत जलनिकासी की है। करोड़ों रुपये खर्च कर मार्ग का निर्माण किया गया था, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से फिर पहले जैसे हालात हो गए हैं। जिससे मार्ग पर जाम के हालात बन जाते हैं। मैं रोजाना सोनीपत से वाया राठधना रोड बीसवां मील आता हूं। टूटी सड़क पर गाड़ियां फंस जाती हैं। इसे लेकर जल्द ठोस पहल की जाए। - रवि जैन, सोनीपत
0
वर्जन
सड़क का निर्माण कराया गया था। मार्ग पर जलनिकासी की समस्या के समाधान को पहल जारी है। इसके लिए बढ़मलिक के पास नाले का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही एसडीएम सोनीपत ने निरीक्षण कर नगर निगम को इस पानी की निकासी राठधना एसटीपी तक कराने के लिए निर्देश दे रखे हैं। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। जिसके बाद यहां निकासी का प्रबंध हो जाएगा।- दिलबाग मेहरा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सोनीपत