फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The shuttering and construction materials of the veranda's roof under construction at the crematorium collapsed, injuring two laborers.

Sonipat News: श्मशान घाट में निर्माणाधीन बरामदे के लेंटर की शटरिंग, निर्माण सामग्री गिरी, दो मजदूर घायल

Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The shuttering and construction materials of the veranda's roof under construction at the crematorium collapsed, injuring two laborers.
फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर के ​गांव खेड़ी तगा स्थित श्मशान घाट में निर्माणाधीन बरामदे के लेंटर की
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा स्थित श्मशान घाट में शनिवार को निर्माणाधीन बरामदे का लेंटर डालते समय अचानक शटरिंग का सामान नीचे गिर गया। इससे दो मजदूर नीचे दबकर घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल मजदूरों को बाहर निकाला व उपचार के लिए गन्नौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों के बैठने की सुविधा के लिए बरामदे का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को बरामदे का लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन अचानक लेंटर की निर्माण सामग्री व शटरिंग का सामान नीचे गिरने से हादसा हो गया। उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष

श्मशान घाट में हुए हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, इसके चलते लेंटर कमजोर रहा, निर्माण सामग्री व शटरिंग गिर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्ली टूटने से हुआ हादसा : सरपंच
गांव के सरपंच वेदप्रकाश ने बताया कि बरामदे का शनिवार को लेंटर डाला जा रहा था। अचानक शटरिंग के नीचे लगी बल्ली टूट गई और लेंटर के लिए डाली गई निर्माण सामग्री नीचे आ गिरी। इस हादसे में दो मजदूरों को हल्की चोट आई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। बड़ा हादसा होने से तो टल गया, लेकिन मामले की जांच करवाई जाएगी।

फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी तगा स्थित श्मशान घाट में निर्माणाधीन बरामदे के लेंटर की

फोटो 20- सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी तगा स्थित श्मशान घाट में निर्माणाधीन बरामदे के लेंटर की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed