फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The shed in the grain market will be replaced, roads and boundary walls will be repaired.

Sonipat News: अनाज मंडी में बदला जाएगा शेड, सड़कों और चहारदीवारी की होगी मरम्मत

Fri, 23 Jan 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The shed in the grain market will be replaced, roads and boundary walls will be repaired.
फोटो 13: सोनीपत की अनाज में होने वाले विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते विधायक, साथ में आढ़ती व
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने वीरवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में 4.70 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से मंडी का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। मार्केट कमेटी के अनुसार मंडी में हर साल 13 लाख मीट्रिक टन अनाज की आवक होती है मगर यहां पर सुविधाएं न के बराबर हैं। आढ़तियों ने मंडी के शेड को बदलने, सड़कों की मरम्मत और निर्माण, चहारदीवारी करवाने की मांग रखी थी। विधायक ने वीरवार को मंडी में होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इन कार्यों को अगले फसल सीजन के आने से पहले पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों, मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों को फायदा मिलेगा। पहले वाला शेड सही नहीं था।
विज्ञापन

मंडी की सड़कों की हालत जर्जर हो गई थी जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पूरी मंडी की चहारदीवारी करवाना बेहद आवश्यक था जिसे अब आरसीसी और ईंटों से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन अरुण चौहान, वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, सचिव सचिव जितेंद्र कुमार, मंडी प्रधान पवन गोयल, महावीर जैन, पवन बंसल, प्रवीण गोयल, कार्यकारी अभियंता प्रदीप शर्मा, उपमंडल अभियंता बिजेंद्र हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता कर्मबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed