फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sewerage system in Gohana city and the drinking water supply in 12 villages will be improved.

Sonipat News: गोहाना शहर की सीवर और 12 गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी बेहतर

Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The sewerage system in Gohana city and the drinking water supply in 12 villages will be improved.
फोटो 25: सोनीपत के गोहाना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में लग
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था और गंदे पानी की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नए साल में 65.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि गोहाना क्षेत्र में जनसुविधाएं मजबूत होंगी, जिसका तकरीबन डेढ़ लाख आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को सोनीपत रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीवरेज व स्वच्छता अभियान के तहत गोहाना विधानसभा के लिए 65 करोड़ 78 लाख 47 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है, इसमें गोहाना शहर में 46 करोड़ 79 लाख 78 हजार रुपये व 12 गांवों में 18 करोड़ 98 लाख 69 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हाल ही में मंजूर की गई कालोनियों बनभौरी माता काॅलोनी, मीनाक्षी कॉलोनी, एकता कॉलोनी, श्रीराम शरणम् काॅलोनी, सुल्तानपुरी कॉलोनी में नई सीवर लाइन और शहर में जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को बदला जाएगा। 40 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन डालने से हजारों नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें सीवर के 1800 कनेक्शन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार देवीपुरा बाइपास स्थित एसटीपी की क्षमता को 3 एमएलडी और बढ़ाया जाएगा। इस एसटीपी से बरोदा रोड ड्रेन तक लाइन डाली जाएगी। शहर के सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए गोहाना को सुपर शकर मशीन की सौगात मिलेगी। इसके लिए 2 करोड़ 53 लाख 71 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि गांव दोदवा व पिनाना में 7 करोड़ रुपये, तिहाड़ मलिक में 2.54 करोड़ रुपये, बाघडू में 2.43 करोड़ रुपये, सलीमसर माजरा में 1.55 करोड़, गांव गढ़ी उजाले खां व गढ़ी सराय नामदार खां में 1.34 करोड़, कासंडी में 1.17 करोड़, महलाना में 1.12 करोड़, मोहाना में 89.56 लाख, गंगेसर में 86.20 लाख और किलोहड़द में 4.71 लाख से पेयजल समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed