फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The servant was made to kill his son by luring him with 20 thousand rupees

Sonipat News: 20 हजार देने का लालच देकर नौकर से कराई थी बेटे की हत्या

Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The servant was made to kill his son by luring him with 20 thousand rupees
सोनीपत के गोहाना के गांव छतैहरा निवासी डेयरी संचालक बेटे की हत्या का आरोपी पिता व नौकर पुलिस ट
गोहाना। गांव छतैहरा के खेत में डेयरी संचालक की हत्या करवाने के आरोपी पिता और हत्या करने वाले नौकर को सीआईए गोहाना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता ने नौकर को 20 हजार रुपये और 50 या 100 गज जमीन देने का लालच देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीआईए गोहाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव छतैहरा निवासी राकेश ने बरोदा थाना पुलिस को बताया था कि उनके ताऊ के बेटे निक्कू (40) डेयरी चलाते थे। निक्कू की डेयरी पर रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी अमन उर्फ मामन (21) काम करता है। रविवार को वह तथा उनके चाचा जगबीर उर्फ पप्पू व पड़ोसी संदीप खेत में गए तो कमरे में निक्कू जमीन पर बेसुध पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसकी मौत हो चुकी थी। निक्कू शराब पीने का आदी था। उन्हें लगा कि निक्कू नशे में गिर गया होगा और उसे चोट लग गई होगी। इसी कारण उसकी मौत हो गई है। उन्होंने शव को गांव में लेकर आने के बाद तीसरे पहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में नौकर पर शक होने पर उससे पूछताछ की तो अमन ने बताया था कि रणबीर के कहने पर उसने निक्कू को शराब पिलाकर धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया था। उसके बाद रस्सी व कपड़े से गला घोट दिया था।
विज्ञापन

रुपये और जमीन का लालच देकर कराई हत्या

पुलिस पूछताछ में रणबीर ने बताया कि उनका बेटा निक्कू शराब पीकर घर में कलह करता था। इस पर उसने अमन को बेटे की हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये के साथ 50 या 100 गज जमीन देने की बात कही थी, ताकि वह यहां पर घर बनाकर रह सके। 20 हजार रुपये और जमीन के लालच में नौकर अमन ने निक्कू की हत्या कर दी थी। बाद में हादसा बताकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीने से अमन डेयरी में कर रहा था काम

पुलिस पूछताछ में पता लगा कि रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी अमन डेढ़ माह से ही निक्कू की डेयरी में काम कर रहा था। रणबीर करीब डेढ़ महीने पहले गांव मकड़ौली में भैंस खरीदने गया था। वहां पर उसे अमन मिला था और उसने बताया था कि वह काम की तलाश में है। वह अमन को अपने साथ डेयरी में काम करने के लिए गांव ले आया था। अमन गांव छतैहरा में रहकर ही काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed