फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The sanitation system in the corporation's villages is in shambles, people demand money to put garbage in the vehicle.

Sonipat News: निगम के गांवों में सफाई व्यवस्था चौपट, गाड़ी में कचरा डालने का मांगते हैं पैसा

Mon, 16 Mar 2026 09:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
The sanitation system in the corporation's villages is in shambles, people demand money to put garbage in the vehicle.
सोनीपत नगर निगम में आते गांव जाट जोशी में गंदे पानी से ओवरफ्लो नाली। स्रोत: ग्रामीण
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये के टेंडर लगाए जाते हैं। इसके बावजूद नगर निगम के तहत आने वाले गांवों में सफाई का बुरा हाल है। गांव जाट जोशी के लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि गलियों में कूड़ा फैलने लगा है। नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से पानी ओवरफ्लो हो रहा है।
गांव में सफाई की व्यवस्था को लेकर रामराज सेवा समिति के संस्थापक जयवीर हुड्डा, हिंदू सेना परिषद के अध्यक्ष कृष्ण हुड्डा, कैंटर यूनियन के प्रधान महेंद्र फौजी, जाट जोशी के ग्राम प्रधान नफे सिंह हुड्डा, संजय हुड्डा ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयुक्त हर्षित कुमार को ज्ञापन देकर उनकी समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव जाट जोशी में कचरा उठाने वाली गाड़ियां निश्चित समय पर नहीं आती हैं। गाड़ी वाले कचरा डलवाने के बदले पैसे की मांग करते हैं। जो लोग पैसा देने से मना कर देते हैं उनका कचरा गाड़ी में नहीं डलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। ऐसे में सफाई व्यवस्था को लेकर गांव का माहौल खराब होने लगा है। सफाई करने वाले कर्मचारी एससी, एसटी एक्ट के तहत केस तक करवाने की धमकी देते हैं। उनकी मांग है कि गांव के सफाई कर्मचारियों की बदली करवाई जाए।
सही तरीके से काम करने वाले कर्मचारियों की ही गांव में नियुक्ति की जाए। साथ ही कूड़ा उठान के लिए आने वाली गाड़ियों के चालकों की बदली की जाए। गाड़ी का निश्चित समय निर्धारित किया जाए। दिन में दो बार कूड़ा उठान की गाड़ियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।



नगर निगम ने ग्राम पंचायत के करोड़ों रुपये लिए, नहीं कराया विकास

नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों ने बताया कि गांव जाट जोशी को जब नगर निगम में शामिल किया गया था तब गांव की पंचायत के पास करीब 15 करोड़ रुपये की राशि थी। हाल ही में गांव जाट जोशी की पंचायती जमीन पर बस अड्डे का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके लिए करीब 17 करोड़ रुपये की राशि परिवहन विभाग ने नगर निगम को जमा करवाई है। आरोप है कि इस हिसाब से गांव जाट जोशी के करोड़ों रुपये नगर निगम ने हजम कर लिए हैं लेकिन गांव का कोई विकास नहीं हुआ। उपरोक्त करोड़ों रुपये का ब्याज मात्र भी गांव के विकास में नहीं लगाया गया है। इसके विपरीत गांव वासियों पर भारी भरकम प्रॉपर्टी टैक्स थोपे जा रहे हैं। उनकी मांग है कि गांव का पैसा गांव के विकास पर ही खर्च किया जाए।




जाट जोशी को नगर निगम से बाहर करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अगर नगर निगम गांव जाट जोशी में विकास कार्य नहीं करवा सकता और लोगों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने में सक्षम नहीं है तो पंचायत के पैसे को वापस गांव की पंचायत में जमा करवाया जाए। गांव जाट जोशी को जल्द से जल्द नगर निगम से बाहर निकाला जाए और यहां दोबारा पंचायती व्यवस्था को लागू की जाए।

सोनीपत नगर निगम में आते गांव जाट जोशी में गंदे पानी से ओवरफ्लो नाली। स्रोत: ग्रामीण

सोनीपत नगर निगम में आते गांव जाट जोशी में गंदे पानी से ओवरफ्लो नाली। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed