फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The roof of an auto driver's house collapsed in the rain, woman injured

Sonipat News: बारिश में ऑटो चालक के घर की छत गिरी, महिला घायल

Sat, 12 Jul 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The roof of an auto driver's house collapsed in the rain, woman injured
फोटो 03: साेनीपत के वेस्ट रामनगर में बारिश के दौरान गिरी घर की छत। संवाद - फोटो : mathura
साेनीपत। वेस्ट रामनगर में बारिश के दौरान ऑटो चालक के घर की छत भरभराकर गिर गई। इस दौरान छत पर बारिश का पानी निकालने गई महिला नीचे आ गिरी। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनाें ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने सरकार से छत की मरम्मत कराने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन

वेस्ट रामनगर में बुधवार रात आई बारिश ने एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के दौरान ऑटो चालक कृष्ण की घर की छत पर पानी भर गया था। वीरवार सुबह उनकी पत्नी शशि पानी निकालने के लिए छत पर चढ़ी तभी छत भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन

इससे शशि देवी छत के साथ गिरकर घायल हो गई। उस दौरान शशि देवी के हाथ, पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता शशि देवी ने बताया कि बुधवार रातभर बारिश होती रही। पानी निकालने छत पर जाने के बाद यह हादसा हुआ। अब उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है। घर की हालत बहुत खराब हो चुकी है। मकान मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक हैं और 11 सदस्यीय परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

उन्होंने बताया कि छत गिरने से उनका घर असुरक्षित हो गया है और मरम्मत की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन्हें तत्काल राहत प्रदान की जाए और घर की मरम्मत के लिए आर्थिक मुआवजा दिया जाए।

फोटो 03: साेनीपत के वेस्ट रामनगर में बारिश के दौरान गिरी घर की छत। संवाद

फोटो 03: साेनीपत के वेस्ट रामनगर में बारिश के दौरान गिरी घर की छत। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed