फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The roof is leaking without rain in the District Civil Hospital

Sonipat News: जिला नागरिक अस्पताल में बिना बारिश टपक रही छत

Mon, 15 Jan 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
The roof is leaking without rain in the District Civil Hospital
सोनीपत। बारिश के दौरान छत टपकती देखी जा सकती है, लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में तो बिना बारिश के ही छत टपक रही है। आपातकालीन वार्ड के बाहर लगातार हो रही पानी की टप-टप से मरीज व स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं। छत से पानी की लीकेज लाइन दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर बिना बारिश छत टपक रही है। रविवार को आपातकालीन वार्ड के बाहर पानी टपकता रहा। आपातकालीन वार्ड में रोजाना गंभीर हालत के मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। पांच दिन से लगातार टपक रही छत की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले का स्थायी समाधान करने के बजाय जुगाड़ करते हुए पानी टपकने वाले स्थान पर बाल्टी रख दी। यह समस्या पहली बार ही नहीं, काफी वर्षों से यह समस्या लगातार बन रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में छत से पानी टपकने की समस्या नासूर बनी हुई है। पहले ओपीडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ के कमरे के सामने पिलर के पास से पानी टपक रहा था। उसका कारण खोजकर बंद कराया गया तो कमरा नंबर 14 के सामने छत से पानी टपकने लगा। उसका समाधान हुआ तो मेडिकल वार्ड की छत से पानी टपकने लगा था। अब आपातकालीन वार्ड के बाहर छत से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
मिल चुके कायाकल्प अवार्ड, नहीं हुआ समाधान
200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल को लगातार छह बार कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से अवार्ड के रूप में तीन लाख रुपये जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से बिना बारिश के टपकती छत को लेकर उचित प्रबंध नहीं किया जा रहा। खानापूर्ति कर उसे बंद कर दिया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद छत दोबारा से टपकने लगती है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों, स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हो रही है।

वर्जन
अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर छत टपकने की समस्या लंबे समय से है। बीच में छत को रिपेयर कर समस्या को दूर किया गया था। छत टपकने की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह में समस्या का स्थायी समाधान करा दिया जाएगा।
डॉ. लोकवीर सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed