फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The role of women power is important in making the country a world leader: Suman

देश को विश्वगुरु बनाने में नारी शक्ति की भूमिका अहम : सुमन

Tue, 02 Dec 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The role of women power is important in making the country a world leader: Suman
फोटो 06: सोनीपत के देवडू रोड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई स्वरूप के साथ समर्थ क
सोनीपत। समर्थ किशोरी विकास प्रकल्प, सेवा भारती ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया। वर्तमान में विभिन्न साधनों से बालिकाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्हें निरंतर दिशा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आईपीएस सुमन मंजरी ने कहा कि परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ करने, समाज को संगठित करने और देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए महिला शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्हें शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन व सामाजिकता से जोड़कर अपने देश को आगे बढ़ाने का अवसर दिया जा सकता है।
विज्ञापन

मेजर अनीता ने कहा कि वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित कर रही है। पुरुष प्रधान क्षेत्र में भी अब नारी अपना योगदान देने लगी है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक निर्मल खंडेलवाल, सेवा भारती उपाध्यक्ष स्वामी अमृतानंद, विभाग प्रमुख समुंद्र, प्रांत टोली सदस्य गीता कौशिक, हंसराज तनेजा, अशोक जुगियानी, इंदु, रीना शर्मा, गायक राेनी रमन, मंगलम सारथी फाउंडेशन से लक्की रोहिल्ला, विश्व हिंदू परिषद की नीतू, प्रोमिला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed