फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The roads will be illuminated, work to install 605 street lights has started

Sonipat News: रोशन होंगी डगर, 605 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू

Fri, 09 Aug 2024 03:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
The roads will be illuminated, work to install 605 street lights has started
फोटो 12. सोनीपत के कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी मार्केट में स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारं
सोनीपत। नगरपालिका कुंडली क्षेत्र में अब रात्रि के समय मुख्य चौक और सड़कों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से 605 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करा दिया गया है। प्याऊ मनियारी मार्केट में वीरवार को नपा चेयरपर्सन शिमला देवी व वाइस चेयरमैन अशोक भारद्वाज ने लाइट लगाने के कार्य का श्रीगणेश किया। नपा क्षेत्र में 45 व 90 वाट की लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगरपालिका कुंडली क्षेत्र में रात्रि को प्रकाश व्यवस्था अब तक गलियों तक सीमित थी। गलियों में 18 वाट की 1178 लाइट लगी हुई हैं। क्षेत्र के मुख्य चौक व सड़कों पर अंधेरे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। लोग काफी समय से स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर रहे थे। इस पर नगरपालिका प्रशासन की ओर से सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान 605 स्थान ऐसे मिले जहां पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रपोजल बनाकर जिला निगम आयुक्त के पास भेजा गया। वहां से मंजूरी मिलने के बाद नपा प्रशासन ने 17 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट खरीदी गई हैं।
विज्ञापन

एक महीने में लाइट लगाई जाएंगी
नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 17 लाख रुपये का टेंडर एक एजेंसी को आवंटित कर दिया गया है। क्षेत्र में 45 वाट की 500 और 90 वाट की 105 लाइट लगाई जाएंगी। प्याऊ मनियारी मार्केट में 100 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही पूरे नपा क्षेत्र में लाइट लगाने काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 लाख रुपये का टेंडर आवंटित कर नपा क्षेत्र में 605 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। एक माह में पूरे क्षेत्र में लाइटें लगाकर लोगों को रात्रि प्रकाश व्यवस्था मुहैया करा दी जाएगी। -नितिन वत्स, सचिव, नगर पालिका, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed