फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The roads built for illegal mining in Yamuna area were demolished

Sonipat News: यमुना क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बनाए गए रास्ते तुड़वाए

Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The roads built for illegal mining in Yamuna area were demolished
सोनीपत के यमुना क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बनाए गए रास्तों को उखाड़ती पोकलैंड मशीन। स्रोत : सू - फोटो : कृ​​​षि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग
सोनीपत। एसडीएम सुभाष चंद्र ने अधिकारियों के साथ यमुना क्षेत्र का दौरा कर वहां अवैध खनन के लिए बनाए गए रास्तों को पोकलैंड मशीन से उखड़वा दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर अवैध खनन के लिए बनाए गए रास्तों को उखाड़ने के साथ अवैध रूप से रास्ता बनाने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने गांव मेहंदीपुर में अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मुरथल थाना भेजा है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने व इसमें संलिप्त लोगों से निपटने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। जिले में अवैध खनन को रोकने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। इसमें जिला खनन अधिकारी, मोटर व्हीकल अधिकारी (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी), जिला आबकारी एवं कराधान विभाग व प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी शामिल हैं। मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग स्तर पर टीमें सातों दिन 24 घंटे कार्यरत हैं।
विज्ञापन

अगर कहीं भी अवैध खनन हो रहा है तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के व्हाट्सएप नंबर 9878380112 पर दें। इस नंबर पर लोकेशन व वीडियो बनाकर भी भेज सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed