फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The purchase of wheat was not done anywhere in the district on the first day, the agency refused because of the moisture in Kharkhoda

पहले दिन जिले में कहीं नहीं हुई गेहूं की खरीद, खरखौदा में नमी बताकर एजेंसी ने किया इनकार

Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The purchase of wheat was not done anywhere in the district on the first day, the agency refused because of the moisture in Kharkhoda
सोनीपत। जिले की किसी भी मंडी या खरीद केंद्र पर वीरवार को पहले दिन गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। हालांकि खरखौदा अनाज मंडी में किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर एजेंसी ने गेहूं में नमी बताने के साथ सफाई नहीं होने की बात कहकर खरीद से इनकार कर दिया। सोनीपत में किसानों के पास संदेश भी नहीं पहुंच रहे हैं। उधर, गोहाना मंडी में एफसीआई के अधिकारी व कर्मचारी दिनभर किसानों के आने के इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में गेहूं खरीद सीजन के पहले दिन मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र कुमार खुद मंडी में पहुंचे। उन्होंने मंडी परिसर की सफाई कराई। इसके साथ ही फसल लेकर आने वाले किसानों की पेयजल सुविधा के लिए प्रबंध कराया। यहां नया वाटर कूलर रखवाया गया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मंडी के प्रवेश द्वार पर ही किसान हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। यहां किसानों के लिए सैनिटाइजर और मास्क रखवाए गए हैं।
विज्ञापन

सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोनीपत अनाज मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वीरवार को पहले दिन कोई किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं पहुंचा। वहां सिर्फ दो ढेरिया पुराने गेहूं की आई हैं। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि अगले सप्ताह तक किसान अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर नियमित पहुंच सकते हैं। मंडी व खरीद केंद्रों पर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की ही फसल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा : आढ़तियों ने सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
अनाज मंडी में वीरवार को पहले ही दिन किसान गेहूं की फसल लेकर पहुंचे, लेकिन गेहूं में नमी बताने के साथ ही सफाई ठीक से नहीं होने की बात कहकर खरीद शुरू नहीं की गई। पहले दिन एफसीआई को गेहूं की खरीद करनी थी। वहीं, मंडी में सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति करने पर आढ़तियों ने नाराजगी जाहिर की।
मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रधान नरेश दहिया ने कहा कि मंडी में सफाई का अभाव है, जगह-जगह बोतलें टूटी पड़ी हैं और गंदगी फैली है। सुरक्षा को लेकर बात की जाए तो मंडी की चहारदीवारी तक वर्षोँ से अधूरी पड़ी है। निर्माण कार्य खरीद से पहले पूरा करने के दावे खोखले साबित हुए हैं। आढ़तियों ने कहा कि मंडी में वाटर कूलर खराब पड़ा है।
आढ़तियों ने कहा कि मार्केट कमेटी की तरफ से करीब 100 किसानों को गेहूं लेकर आने का संदेश दिया गया है। लेकिन जिन किसानों को मैसेज दिया गया, अभी उनकी फसल खेतों में खड़ी है। वहीं जिन किसानों की फसल कट चुकी हैं, उन्हें संदेश का इंतजार है।
गोहाना : अनाज मंडी से अभी तक नहीं उठवाया धान, खुले में जलाया कूड़ा
नई अनाज मंडी व खरीद केंद्रों पर वीरवार को पहले दिन कोई किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं पहुंचा। इससे एफसीआई के अधिकारी-कर्मचारी दिनभर किसानों के आने के इंतजार करते रहे। इससे पहले अनाज मंडी में पड़ी धान की फसल का मार्केट कमेटी अधिकारियों अभी तक उठान नहीं कराया है तो वहां हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां तक की परिसर में ही कूड़ा जलाया जा रहा है। दूसरी तरफ अनाज मंडी में सरकारी खरीद नहीं होने के बावजूद सरसों की फसल की भी आवक ज्यादा हो रही है, क्योंकि समर्थन मूल्य से अधिक भाव में फसल की बिक्री हो रही है।
सोनीपत अनाज मंडी में पानी की व्यवस्था व सफाई कराई जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए मंडी के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई है। वीरवार को कोई भी किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं पहुंचा। - जितेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी सोनीपत

मंडी व खरीद केंद्रों पर गेहूं की फसल के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। पहले दिन कोई किसान फसल लेकर नहीं पहुंचा, इसलिए एफसीआई खरीद नहीं कर पाई। जिन किसानों के पास मार्केट कमेटी की ओर से संदेश भेजे गए हैं, वह अपनी फसल लेकर आ सकते हैं। शुक्रवार को हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। - परमजीत नांदल, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed