{"_id":"6771abe00853eb928c00d377","slug":"the-public-works-departments-rest-house-will-be-beautified-after-50-years-sonipat-news-c-17-1-roh1018-571532-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 50 साल बाद होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 50 साल बाद होगा सुंदरीकरण
Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में करीब 50 साल बाद सुंदरीकरण के कार्य करवाए जाएंगे। विश्राम गृह के सुंदरीकरण पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। विश्राम गृह में सुंदरीकरण के तहत फॉल सीलिंग कार्य से लेकर फर्नीचर तक में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद यहां ठहराव करने वाले लोगों को तीन स्टार होटल जैसी सुविधाओं का अनुभव हो सकेगा। विभाग ने विश्राम गृह के सुंदरीकरण काे लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
हरियाणा के तत्कालीन राजस्व मंत्री चिंरजीलाल शर्मा ने 5 अप्रैल 1975 को रेलवे रोड पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास किया था। इसके बाद तत्कालीन उपायुक्त राम नारायण सिंह ने 23 दिसंबर 1976 को विश्राम गृह का उद्घाटन किया था। वक्त बीतने के साथ विश्राम गृह का सुंदरीकरण फीका पड़ने लगा है। यहां लगाए गए दरवाजे-खिड़की, पाइप फिटिंग पुरानी हो चुकी है। विश्राम गृह का भवन 50 साल पुराना होने से लोक निर्माण विभाग ने इसका दोबारा सुंदरीकरण करवाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से विश्राम गृह के भवन में फॉल सीलिंग करवाने के साथ पाइप फिटिंग को बदलवाया जाएगा। साथ ही सभी कमरों के दरवाजे-खिड़कियां व शीशे भी बदलवाए जाएंगे। यह कार्य पूर्ण होने के बाद सभी कमरों के फर्नीचर को भी बदलवाया जाएगा। ऐसे में विभाग ने विश्राम गृह के सुंदरीकरण को लेकर एक करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। मुख्यालय से बजट को मंजूरी मिलते ही विभाग की ओर से टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कमरों में डबल बेड के साथ होंगे नए सोफा सेट
विश्राम गृह के शौचालयों में पाइप फिटिंग व कमरों में फॉल सीलिंग होने के बाद नए डबल बेड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही डबल बेड के साथ नए सोफा सेट व कुर्सी-मेज रखवाए जाएंगे। इतना ही नहीं, कमरों में बेड व सोफा सेट की मेंचिंग के हिसाब से दरवाजों व खिड़कियों पर्दे लगवाने का कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने फर्नीचर बनाने वाली कंपनियों से संपर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
--
विश्राम गृह में समय के साथ फर्नीचर, पाइप फिटिंग व अन्य सुविधाएं काफी पुरानी हो चुकी हैं। ऐसे में सुंदरीकरण करवाने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। बजट को मंजूरी मिलते ही विश्राम गृह में सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग