फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The process of copying did not stop, the game of slip went on a lot

Sonipat News: नहीं थमा नकल का सिलसिला, खूब चला पर्ची का खेल

Tue, 05 Mar 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
The process of copying did not stop, the game of slip went on a lot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को नकल रहित संचालित करवाने के प्रयास इस बार भी कारगर साबित नहीं हो रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप तो कई केंद्रों पर कार्यरत कर्मी ही पर्ची का खेल चलाते नजर आए। हालांकि गत वर्ष के मुकाबले इस बार पेपर लीक के मामले नहीं हुए हैं। वहीं नकल के मामले में कम ही सामने आए हैं, लेकिन बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के प्रयास नाकाफी रहे। यही कारण रहा कि परीक्षा केंद्रों के पास ही बैठकर युवा पर्चियां बनाते रहे और दीवार फांदकर खिड़कियों से अंदर फेंकते रहे।
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रसायन शास्त्र, अकाउंटेंसी व लोक प्रशासन विषय का पेपर दिया। कई परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल चली। युवा परीक्षा केंद्रों के बाहर बेखौफ होकर पर्चियां बनाते दिखाई दिए। शहर के श्याम मेमोरियल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पर्ची का खेल खूब चला। स्थिति यह थी कि परीक्षा शुरू होते ही कई कार्यरत कर्मचारी के माध्यम से नकल पहुंचाई जाने लगी। नकल करवाने के लिए युवा प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्नों को जानने के लिए दीवार फांदकर खिड़कियों से झांकते रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर पर्चियों पर प्रश्न लिखकर बाहर भेजने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि शिक्षा अधिकारियों ने इस प्रकार की किसी भी बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

नकल पहुंचाने के नाम पर की कमाई

सोमवार को परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र में कार्यरत कर्मचारी नकल के लिए पर्चियां पहुंचाता नजर आया। बाहर खड़े युवा पर्चियां बनाकर कर्मचारी को देते और वह अंदर पहुंचाकर कुछ देर बाद फिर पर्चियां लेने बाहर आ जाता। पर्चियां अंदर पहुंचाने की एवज में कर्मी युवाओं से पैसे ले रहा था। सांठ-गांठ के खेल से परीक्षा केंद्र में पर्चियां पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिर भी कहीं नकल करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, तो वहां अंकुश लगाया जाएगा।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed