फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The process of appointment of Lokpal in Haryana Sports University has started and will be completed in a week

Sonipat News: हरियाणा खेल विवि में लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, एक सप्ताह में होगी पूरी

Sat, 22 Jun 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The process of appointment of Lokpal in Haryana Sports University has started and will be completed in a week
राई। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने लोकपाल नियुक्त नहीं करने वाले विश्वविद्यालयों को डिफॉल्ट सूची में डालते हुए उनकी सूची जारी कर दी है। इसमें राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का नाम भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय में लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है, इसे एक सप्ताह में पूरा करते हुए लोकपाल की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यूजीसी ने लोकपाल नियुक्त न करने पर देश के 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्ट सूची में डालकर उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इसमें हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का नाम भी शामिल है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को गत वर्ष 31 दिसंबर तक नियमों के तहत लोकपाल नियुक्त करने का समय दिया था। निर्धारित अवधि के बाद भी लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने पर यूजीसी ने 30 मई तक का समय बढ़ा दिया, लेकिन इस तिथि तक भी विश्वविद्यालयों ने लोकपाल की नियुक्ति नहीं की। जिस पर यूजीसी ने सख्त कदम उठाते हुए इन विश्वविद्यालयों को डिफाॅल्ट सूची में डालते हुए इनके नाम सार्वजनिक कर दिए। इस सूची में सर्वाधिक 108 राज्य विश्वविद्यालय, जबकि 47 निजी विश्वविद्यालय व दो डीम्ड यूनिवर्सिटी हैं। इसमें राई स्थिति हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के साथ ही करनाल स्थित महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


हरियाणा खेल विवि का हाल ही में एफिलिएशन हुआ है। सभी कागजी व अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जिसे एक सप्ताह में पूरा करते हुए लोकपाल की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, कुलपति, हरियाणा खेल विवि, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed