फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The pressure of repaying the loan being made on the girl after downloading the app

एप डाउनलोड करने पर युवती पर बनाया जा रहा लोन चुकाने का दबाव

Sat, 20 Aug 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The pressure of repaying the loan being made on the girl after downloading the app
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को मोबाइल पर एप डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। साइबर ठग अब उस पर लोन चुकाने का दबाव बना रहे हैं। ठगों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से कॉल करके उसे और उसके परिजनों को तंग कर रखा है। युवती को बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। युवती की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना के गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि 17 मई को उसके मोबाइल पर मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर उसने क्लिक किया तो उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड हो गया। एप को शुरू किया तो वहां उससे ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर आदि की फोटो स्कैन मांगी गई। इसके बाद उसकी फेस स्क्रीनिंग की गई। यह सब करने के बाद एप खोला तो सिबिल स्कोर नहीं दिखाई दिया, लेकिन दूसरे एप के नाम नजर आए। उसने कुछ गलत होने की आशंका के चलते एप को बंद कर दिया। युवती के अनुसार एप बंद करने के एक सप्ताह बाद उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उसने लोन लिया है। उसके बाद उसके पास विभिन्न नंबरों से कॉल आने लगी और धमकी दी जाने लगी। आरोपी अब उसे परेशान कर रहे हैं और अभद्र फोटो बनाकर उसके परिचितों व रिश्तेदारों को भेजे जा रहे हैं। लगातार धमकी दी जा रही है। वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी जा रही हैं। साइबर ठग जिन नंबर से मैसेज करते हैं उनसे कॉल नहीं करते। जिन नंबर से वह कॉल करते हैं उन पर फोन कॉल नहीं जाती। उसके पास 60 से अधिक नंबरों से कॉल या मैसेज आ रहे हैं। पुलिस ने युवती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed