फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The polluted water of nine villages will be treated and used for irrigation purposes.

नौ गांवों का दूषित पानी शोधित कर सिंचाई के काम में किया जाएगा इस्तेमाल

Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The polluted water of nine villages will be treated and used for irrigation purposes.
गांव रोहणा में सड़क किनारे दूषित पानी का तालाब। संवाद - फोटो : Sonipat
गांवों में रहने वाले लोगों को दूषित पानी की निकासी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। गांवों में रुरल ग्रे वाटर मैनेजमेंट स्कीम (ग्रामीण धूसर जल प्रबंधन योजना) के तहत दूषित पानी को शोधित करके खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा। दूषित पानी के शोधन से कृषि क्षेत्र को भी काफी फायदा होगा। इसके लिए नौ गांवों में पंचायती राज विभाग की ओर से तालाबों का सुधार किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए विभाग की ओर से 5.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य कराने के लिए विभाग की ओर से दोबारा टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद खरखौदा व राई खंड के नौ गांवों में निर्माण कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से जिले के नौ गांवों में तालाबों का सुधार किया जाएगा। इसके बाद घरों से निकलने वाले दूषित पानी (शौचालय के अपशिष्ट जल को छोड़कर) को कंसंट्रेटेड वेट लैंड टेक्नोलॉजी से उपचारित करने के बाद तालाबों में डाला जाएगा। जिससे पानी का उपयोग सिंचाई आदि के लिए किया जा सके। इस योजना के तहत जहां व्यर्थ पानी को बचाकर उसे उपयोग में लाना है।
विज्ञापन

तालाब पर 40 लाख से एक करोड़ रुपये तक खर्च होंगे
दूषित पानी शोधन के लिए हर तालाब पर 40 लाख से एक करोड़ रुपये तक खर्च किए जाएंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से गन्नौर खंड के 16 गांव, मुरथल खंड के छह गांव, सोनीपत खंड के 14 गांव, गोहाना खंड के चार गांव, कथूरा खंड के सात गांव, मुंडलाना खंड के छह गांव, खरखौदा खंड के 12 गांव, राई खंड के 10 गांवों में तालाबों का सुधार किया जाना है। इसमें से नौ गांवों के तालाबों के सुधारीकरण के लिए दोबारा टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद तालाबों के सुधारीकरण करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई खंड
गांव लागत (लाख रुपये)
गढ़ी बाला 47.25
छतेहरा बहादुरपुर 47.78
बाजिदपुर सबोली 46.50
खटकड़ 50.18
खरखौदा खंड
फरमाणा 47.75
रिढ़ाऊ 47.75
गोरड़ 95.26
रोहणा 63.13
सिलाना 63.30
रुरल ग्रे वाटर मैनेजमेंट स्कीम के तहत 9 गांवों में तालाबों का सुधार किया जाएगा। इससे गांव का दूषित पानी शोधित करके खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा। नौ गांवों में होने वाले कार्य के चलते दोबारा टेंडर लगाया गया है। जल्द ही टेंडर आवंटित करके निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। -कुलबीर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed