फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Police Commissioner inspected the security arrangements.

Sonipat News: पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण कर जानी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 23 Nov 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Police Commissioner inspected the security arrangements.
फोटो : 09: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देतीं पुलिस आयुक्त ममता सिंह। स्रोत पुलिस प्
सोनीपत। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने शनिवार को थाना मोहाना, थाना सदर गोहाना, फरमाणा चौकी व क्षेत्र के पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के बारे में थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया, पेट्रोलिंग पॉइंट्स तथा नाका ड्यूटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादियान, पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त मोहाना देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed