फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The pipeline will be buried at a cost of Rs 95 lakh

Sonipat News: 95 लाख खर्च कर दबाई जाएगी पाइपलाइन

Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The pipeline will be buried at a cost of Rs 95 lakh
गोहाना। वार्ड संख्या-4 में वीरवार को नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। पाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब 95 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को बारिश के समय होने वाले जलभराव से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

नप की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव होने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद नप ने पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई। अब योजना के लिए 95 लाख रुपये का बजट जारी कर काम शुरू कर दिया गया है। वार्ड में नप की तरफ से 24 इंच की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। रजनी विरमानी ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान जतिश कपूर, न्यू अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल वशिष्ठ, न्यू अनाज मंडी पूर्व प्रधान विनोद सहरावत, देवीपुरा गौशाला उपप्रधान संदीप शर्मा, प्रधान सुरेंद्र गर्ग, परवीन मित्तल, सौरव बंसल, पार्षद निपुण सहरावत, मुकेश देवगन, रमेश परूथी व रमन विरमानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed