फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The pension for the month of March did not come, the patience of the elderly started breaking

Sonipat News: मार्च माह की पेंशन नहीं आई, बुजुर्गों का टूटने लगा धैर्य

Sat, 01 Apr 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 01 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The pension for the month of March did not come, the patience of the elderly started breaking
फोटो 03- जयपाल, बादशाहपुर माच्छरी।
सोनीपत। बुजुर्गों को इस बार पेंशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मार्च महीना खत्म होने के बावजूद उनको पेंशन नहीं मिल पाई है। बुजुर्गों का कहना है कि उन्हें अभी तक पेंशन नहीं मिली है, जबकि हर महीने की 20 तारीख को खाते में आ जाती है।
विज्ञापन

जिले में 1 लाख 16 हजार 182 वरिष्ठ नागरिक वृद्धा पेंशन ले रहे हैं। सम्मान भत्ता नहीं मिलने से उन्हें छोटे-मोटे खर्चों में परेशानी झेेलनी पड़ रही है। बुजुर्गों के अलावा कई विधवाओं और दिव्यांगों को भी सम्मान भत्ता मिलने का इंतजार है। सरकार ने परिवार पहचान पत्र बनाकर भले ही हर क्षेत्र में पारदर्शिता लाने का काम किया हो, लेकिन यह कई पेंशनों को रास नहीं आ रहा है। सम्मान भत्ता बढ़ाने की बात तो दूर काफी पात्र लोगों को अभी तक मार्च का वृद्धावस्था सम्मान भत्ता व विधवा पेंशन नहीं मिली है। ऐसे में पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोले सम्मान भत्ता धारक
मार्च की पेंशन अभी तक बैंक खाते में नहीं आई है, जबकि 20 तारीख तक खाते में पैसे आ जाता था। वृद्धा पेंशन मिलने से चाय-पानी के साथ छोटा-मोटा खर्च आराम से निकल जाता है। बच्चों से भी पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन अभी तक सम्मान भत्ता नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। सम्मान भत्ता समय पर देना चाहिए। -जयपाल, बादशाहपुर माच्छरी
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा पेंशन देने में ही लापरवाही बरती जा रही है। मार्च की पेंशन अभी तक नहीं मिला है। महंगाई बढ़ने के कारण सम्मान भत्ते के पैसों से थोड़ा सहारा मिल जाता है, लेकिन मार्च पूरा बीत जाने के बावजूद सम्मान भत्ता नहीं मिला है। जिससे परेशानी झेलनी पड़ रही है। -बाला देवी, खरखौदा
परिवार पहचान पत्र में खामियां बताकर डेढ़ वर्ष पहले मेरी विधवा पेंशन काट दी थी। कई बार समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाकर पेंशन शुरू करवाने की गुहार लगा चुकी हूं। फरवरी में दोबारा पेंशन चालू करवाने के लिए कागज भी जमा करवाए थे। उस समय अधिकारियों ने मार्च में पेंशन शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक पेंशन शुरू नहीं की गई है। घरों में काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हूं। -शशि, देव नगर
आखिर कब बढ़कर मिलेगा वृद्धा पेंशन
आम बजट के दौरान सरकार ने वृद्धा पेंशन भत्ते में 250 रुपये की बढ़ोतरी की थी, लेकिन अभी तक पात्र लोगों को 2500 रुपये ही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता दिया जा रहा है। पात्र लोगों का वृद्धावस्था सम्मान भत्ता कब बढ़ाया जाएगा, इस बात से अधिकारी भी अनभिज्ञ हैं। अधिकारी का कहना है कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बढ़ाने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर ही पात्र लोगों का वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बढ़ेगा।

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बढ़ाने के बारे में मुख्यालय की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पात्र लोगों का सम्मान भत्ता बढ़ा दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लोगों का मार्च का वृद्धावस्था व विधवा सम्मान भत्ता जारी कर दिया गया है। -रविंद्र हुड्डा, कार्यकारी समाज कल्याण अधिकारी, सोनीपत।

फोटो 03- जयपाल, बादशाहपुर माच्छरी।

फोटो 03- जयपाल, बादशाहपुर माच्छरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed