फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The opposition has no fighting wrestler, I am ready to fight: Naveen

विपक्ष के पास कोई संघर्षी पहलवान नहीं, मैं लड़ने को तैयार : नवीन

Sun, 14 Jul 2024 06:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
The opposition has no fighting wrestler, I am ready to fight: Naveen
सोनीपत। जयहिंद सेना के सुप्रीमो नवीन जयहिंद ने कहा कि जनता की डिमांड पर उन्होंने हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में विपक्ष के पास संघर्ष करने वाला पहलवान नहीं है, इसलिए वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कांग्रेस जेजेपी को व जेजेपी कांग्रेस को राज्यसभा उम्मीदवार उतारने के लिए कह रही है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ साढ़े नौ साल लड़ाई लड़ी, जिसका फायदा विपक्ष को हुआ है।
विज्ञापन

यह बातें नवीन जयहिंद ने रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सोनीपत के लोग बताएं, क्या मैं राज्यसभा के काबिल नहीं। लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशी उनके पास वोट मांगने आए, अब वह सभी के पास अपने लिए वोट की अपील करेंगे। अगर विपक्ष को मुझसे अच्छा कोई उम्मीदवार मिले तो दंगल में लाए, वह कुश्ती के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जवानी के जुनून को जान देकर या जेल जाकर जिंदगी खत्म न करें। नवीन जयहिंद के राज्यसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा हो गई है। उनका दावा है कि महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू उन्हें अपना पहले समर्थन दे चुके हैं। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उनकी उम्मीदवारी बयान जारी कर चुके हैं। इस दौरान प्रमोद कौशिक व सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed