फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The only son who went to bathe in Yamuna with friends drowned, the search continues

दोस्तों संग यमुना में नहाने गया इकलौता बेटा डूबा, तलाश जारी

Wed, 01 Sep 2021 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The only son who went to bathe in Yamuna with friends drowned, the search continues
देव आंतिल। - फोटो : Sonipat
गांव बख्तावरपुर के पास दोस्तों संग यमुना नदी में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूब गया। उसके साथियों ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया गया। गोताखोर व मोटर बोट की मदद से किशोर की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। किशोर पिता का इकलौता बेटा है।
विज्ञापन

गांव बख्तावरपुर निवासी सुनील आंतिल ने बताया कि उसका बेटा देव आंतिल (15) सोमवार को अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते हुए अचानक पैर फिसलने के चलते वह यमुना के तेज बहाव में डूब गया। उसके साथियों ने मामले की सूचना उन्हें दी। वह ग्रामीणों के साथ यमुना नदी पर पहुंचे और देव की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सुराग नहीं लग सका। उन्होंने मामले से पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। पुलिस व प्रशासनिक अमले ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो भाई-बहन में बड़ा है देव
परिजनों ने बताया कि देव सुनील का इकलौता बेटा है। सुनील के पास एक बेटा व एक बेटी है। देव बड़ा है। देव से छोटी एक बेटी है। देव की तलाश के लिए प्रशासन के साथ ही ग्रामीण भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यमुना पर आया किशोर पैर फिसलकर गिर गया और तेज बहाव के कारण डूब गया। उसकी तलाश के लिए अभियान जारी है। तलाश के लिए गोताखोर के साथ ही जाल भी लगाया गया है।
- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed