{"_id":"67fe98b666a364b5750465ac","slug":"the-only-son-riding-a-scooter-died-due-to-a-collision-with-a-vehicle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135249-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार इकलौते बेटे की मौत
Tue, 15 Apr 2025 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बंदेपुर के पास वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार इकलौते बेटे की मौत हो गई। वह रात को कंपनी में ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से घर लौट रहा था। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बंदेपुर निवासी जयभगवान ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा दीपांशु (19) जगदीशपुर स्थित इलेक्ट्रिक चूल्हा बनाने वाली कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम दीपांशु ड्यूटी खत्म कर अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह बंदेपुर के पास स्थित बैंक्वेट हॉल के निकट पहुंचा तो किसी वाहन ने उनके बेटे की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। हादसे का पता चलते ही वह मौके पर पहुंचे। बेटे को अस्पताल लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जयभगवान के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है।