{"_id":"68bc6872d03277d390008138","slug":"the-old-lady-going-to-her-relatives-house-was-deceived-and-her-bangles-were-taken-off-sonipat-news-c-17-roh1020-722605-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रिश्तेदार के घर जा रही वृद्धा को झांसा में लेकर कंगन उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रिश्तेदार के घर जा रही वृद्धा को झांसा में लेकर कंगन उतरवाए
विज्ञापन
महिला को झांसा देकर ठगते के आरोपी सीसीटीवी में कैद। स्रोत :वीडियो ग्रैब
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी की रहने वाली बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर दो ठगों ने पांच लाख रुपये के कंगन उतरवा लिए। ठगी की पूरी घटना सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। महिला की शिकायत पर आर्य नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आर्य नगर थाने में दर्ज करवाई गई एफआईआर में ईश्वरी देवी ने कहा कि वह शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने जेठ के घर कमल नगर जा रही थी। जब वह शिवाजी चौक पर पहुंची तो एक युवक ने बहादुरगढ़ जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद वह रिक्शे में बैठकर जाने लगी तो दोनों युवक भी उसके साथ बैठ गए।
आरोपियों ने चिन्योट कॉलोनी के पास उसको झांसे में लेकर कंगन उतरवा लिए और भाग गए। पूरी वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आर्य नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।