फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The nature of the encroachment removal action changed, MLA and councilor face to face

Sonipat News: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्वरूप बदला, विधायक-पार्षद आमने-सामने

Mon, 20 Apr 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The nature of the encroachment removal action changed, MLA and councilor face to face
डिवाइडर हटाने की कार्रवाई के विरोध के दौरान नपा अध्यक्ष हीरा लाल पुलिस कर्मियों से सवाल करते हु
खरखौदा। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का अचानक स्वरूप बदल गया। शहरी क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए लगाए गए डिवाइडरों को अतिक्रमण मानकर हटाया जाने लगा। यह कार्रवाई विधायक के निर्देश पर हो रही थी जबकि कुछ दिन पहले नगर पालिका ने दुकानदारों, रेहड़ी आदि के अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव मनीष ने पिछले दिनों ही पार्षद नवीन दहिया की अगुवाई में कमेटी गठित कर अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की बात कही थी लेकिन विधायक पवन खरखौदा ने दुकानदारों के साथ बैठक कर इसे रोक दिया और सड़कों पर रखे डिवाइडरों को हटाने की बात कह दी। ऐसे में अगले ही दिन डिवाइडर हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस पर पार्षदों ने विरोध जताया और नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने इस कार्रवाई को रुकवा दिया। इसके बाद शनिवार को हाउस की बैठक बुलाने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया है, ताकि उसमें चर्चा करने के बाद डिवाइडर सड़क से उठाने हैं या रखे रहने देने हैं, इस पर फैसला होना है। इससे पहले ही नगर पालिका ने रविवार को फिर से डिवाइडर हटाने का काम शुरू कर दिया था लेकिन पार्षद सोमवती ने विरोध जताकर इस कार्रवाई को रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव ने शाम को फिर से पुलिस बल के साथ डिवाइडर हटाने की कार्रवाई शुरू की तो पार्षदों ने फिर से कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष हीरा लाल भी पहुंच गए, जिन्होंने पूछा कि इस कार्रवाई का ड्यूटी मजिस्ट्रेट कौन है लेकिन यह सवाल होते ही पुलिस बल लौट गया। नपा अध्यक्ष ने कहा कि सचिव अपने आप ही किसी भी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं फिर अध्यक्ष व पार्षदों की शहर में जरूरत ही क्या है? वह खुद ही चेयरमैन भी बन जाएं। इस दौरान पार्षद नवीन दहिया, पार्षद अनूप, पार्षद सीमा, पार्षद प्रमोद, पार्षद जसबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed