फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The names of 10 freedom fighters of Nahari are not on the honor board, villagers raised questions

Sonipat News: सम्मान पट्ट पर नाहरी के 10 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम नहीं, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Wed, 30 Jul 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 30 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The names of 10 freedom fighters of Nahari are not on the honor board, villagers raised questions
फोटो 26:सोनीपत के गांव नाहरी में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान लगाए गए सम्मान पट्ट पर अंकित पा - फोटो : परिजन
सोनीपत। ओलंपियन के गांव नाहरी के ग्रामीणों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। मामला गांव में लगाए गए अमृत महोत्सव सम्मान पट्ट से जुड़ा है, जिसमें गांव के 15 में से केवल पांच स्वतंत्रता सेनानियों के ही नाम अंकित किए गए हैं। 10 सेनानियों और शहीदों के नाम जानबूझकर न जोड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता पदम सिंह दहिया के नेतृत्व में ग्रामीणों और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने उपायुक्त के सामने अपनी मांग रखी। उनका कहना है कि यह न केवल इतिहास और बलिदानियों का अपमान है, बल्कि उनके परिवारों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास एवं पंचायत विभाग की देखरेख में वर्ष 2023 में लगाए गए यह सम्मान पट्ट भेदभाव और पक्षपात का प्रतीक बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 10 सेनानियों और शहीदों के नाम को भूलना बड़ी चूक है, जिसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायतें और ज्ञापन सौंपे, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे गांव में प्रशासन और सरकार के प्रति आक्रोश और अविश्वास का माहौल बन गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों व ग्राम प्रधान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव पट्ट पर अंकित नाहरी गांव के स्वतंत्रता सेनानी व बलिदानी
पृथ्वी सिंह पुत्र फूल सिंह

जीवन सिंह पुत्र गुरदयाल

झंडू सिंह पुत्र शबूराम सिंह

मांगे राम पुत्र राम शरन
रिसाल सिंह पुत्र नंदलाल

हरलाल पुत्र हरी किशन

छोटेलाल पुत्र मंगत राम

बदले राम पुत्र राम कला

सूरत सिंह पुत्र भरत सिंह

चन्द्र सिंह पुत्र मोलड
रन सिंह पुत्र रती राम

अभे राम पुत्र चन्द

राम सिंह पुत्र हरफूल सिंह

चंदगी राम पुत्र हरनैन
सूरत सिंह पुत्र रबीमन

सम्मान पट्ट पर अंकित नाम

बदले राम पुत्र रामकला
जीवन पुत्र गुरदयाल

हरलाल पुत्र हरकिशन

समुंद्र पुत्र मोलड़
भीमा पुत्र टेकचंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed