फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The municipality is taking strict action against those who have illegally installed gates in Vasant Vihar, and notices have been issued.

Sonipat News: बसंत विहार में अवैध रूप से गेट लगाने वालों पर नगर पालिका सख्त, नोटिस थमाए

Wed, 31 Dec 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The municipality is taking strict action against those who have illegally installed gates in Vasant Vihar, and notices have been issued.
गन्नौर। बसंत विहार की गलियों और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध रूप से लगाए गए गेटों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के आधार पर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरपालिका ने शिकायतों की जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के भीतर गेट हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नपा ने तय समय सीमा में गेट नहीं हटाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस संबंध में कुछ समय से नागरिकों की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं कि बसंत विहार में कई स्थानों पर सार्वजनिक रास्तों पर निजी गेट लगा दिए गए हैं। इससे आमजन का आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

खासतौर पर आपात स्थिति में एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपात सेवाओं के वाहनों को अंदरूनी गलियों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के आधार पर निरीक्षण कराया गया, जिसमें कई स्थानों पर सार्वजनिक रास्तों पर अवैध गेट पाए गए। इसके बाद नियमों के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। सार्वजनिक रास्ते किसी व्यक्ति विशेष के नहीं होते और उन पर किसी भी तरह का अवरोध कानून के खिलाफ है। नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद भी यदि गेट नहीं हटाए गए तो नगर पालिका स्वयं कार्रवाई करते हुए गेट उतरवाएगी। जनसुविधा और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
- प्रदीप खरब, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed