फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The municipal council meeting was tumultuous, with officials being questioned about development work, sanitation, and street lighting.

Sonipat News: नपा हाउस की बैठक रही हंगामेदार, विकास कार्य, सफाई और स्ट्रीट लाइट को लेकर अधिकारियों को घेरा

Mon, 02 Feb 2026 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
The municipal council meeting was tumultuous, with officials being questioned about development work, sanitation, and street lighting.
फोटो : : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित नगरपालिका कार्यालय में हाउस की बैठक के दौरान पार्षद की समस्याए
खरखौदा। नगरपालिका कार्यालय में सोमवार को हुई हाउस की बैठक हंगामेदार रही। शहर में विकास कार्य विधिवत रूप से सिरे नहीं चढ़ने, सफाई व्यवस्था चरमरा जाने व गलियों में अंधेरा होने के चलते तकरीबन सभी पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

इस दौरान खुद नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने भी नपा स्टाफ पर लापरवाही बरते जाने से डी-प्लान के राशि वापस लौट जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि कार्यालय में आने वाले शहर वासियों के बेवजह चक्कर न कटाए जाएं।
विज्ञापन

पार्षद हरिओम ने कहा कि वार्ड एक में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है, गलियों में निर्माण नहीं हो रहा है। इस पर अन्य पार्षदों ने भी इसकी हामी भरी। इस पर सचिव मनीष रेढ़ू ने स्ट्रीट लाइट के ठेकेदार का टेंडर निरस्त करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि उनकी मांगी हुई जानकारी उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है इस पर कई पार्षदों ने भी जानकारी मांगे जाने को लेकर लिखित में आवेदन करने के बावजूद ऐसा नहीं किए जाने की बात उठाई और बैठक हंगामे तक पहुंच गई।
नवीन दहिया ने कहा कि सफाई के ठेके में भ्रष्टाचार है, विजिलेंस जांच होनी चाहिए। अन्य पार्षद भी बोले कि शहर की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। जिस पर सचिव ने अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्षदों की निगरानी कमेटी बनाने की बात कही।
पार्षद जसबीर ने कहा कि नंदीशाला के लिए अनाज, रोटी व पशुचारा एकत्रित कराने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाए।
पार्षदों ने उठाए सवाल
पार्षद सीमा ने शहर के दिल्ली मार्ग किनारे हो रहे इंटरलाकिंग टाइल्स के काम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रसूखदारों के आगे रैंप बनाए जा रहे हैं। पार्षद प्रमोद ने 25 लाख से वार्ड में होने वाले कार्यों के बंद पड़े होने पर सवाल उठाया। पार्षद अनूप ने कहा कि खरखौदा का नाम वैश्विक पटल पर आ गया है, लेकिन हालात बदतर हैं। एक स्वागत द्वार तक नहीं, दूषित पानी पहचान बन गई है। बैठक के दौरान महिला पार्षदों के बैठने के लिए कमरे की मांग उठाई गई। खांडा व बरोणा मार्ग पर नाला निर्माण की मांग उठी।

निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने हो कार्रवाई
बैठक में पार्षद बोले कि शहर में निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई हो। लाल डोरा प्राॅपर्टी प्रमाणपत्र, मटिंडू मार्ग पर नाला निर्माण, नालों के मैनहोल पर ढक्कन रखने जैसी मांग बैठक में उठाई गई। मनोनित पार्षद ममता मेहरा ने बंदर पकड़ने की मांग करने के साथ ही दूसरी जगह के कुत्तों को उनके वार्ड में छोड़ने की समस्या उठाई। उपाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि कई वार्डों को अवैध बताकर वहां गलियां नहीं बन रही हैं, ऐसा हो ताे जिसने पहले वहां गलियां बनाई थी उन पर कार्रवाई हो। सैनी गढ़ी के पास स्थित तालाब का सुंदरीकरण किया जाए।



-

टेंडर छोड़ने से पहले अधिकारी तकनीकी अड़चनें दूर करें
बैठक के दौरान अध्यक्ष हीरा लाल ने कहा कि किसी भी काम का टेंडर छोड़ने पर से पहले अधिकारी तकनीकी अड़चनों को दूर करने का काम करें। काम होने पर भुगतान करने से पहले संबंधित पार्षद से संतुष्टि प्रमाण पत्र लें व कर्मचारियों की मूवमेंट रजिस्टर में दर्ज की जाए। हाउस की बैठक में पास होने वाले काम ही आगे बढ़ाए। वह कोई काम रोकें तो पूरी जांच होने तक काम शुरू न कराया जाए। वहीं, स्ट्रीट लाइटों को लेकर वह खुद मंत्री से मिलकर मंजूरी लेकर आए थे, लेकिन इस पर भी लापरवाही बरतते हुए डेढ़ माह देरी कर दी गई, यह रवैया सुधारने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed