{"_id":"691f697ea7068c7a180e493d","slug":"the-municipal-corporation-is-spending-rs-45-lakh-per-month-on-cleaning-toilets-sonipat-news-c-197-1-snp1003-145593-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम शौचालय की सफाई पर हर माह 4.5 लाख रुपये कर रहा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम शौचालय की सफाई पर हर माह 4.5 लाख रुपये कर रहा खर्च
Fri, 21 Nov 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत बस अड्डे के पास साफ किया गया महिला शौचालय। संवाद
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र समेत जिलेभर में पिंक टॉयलेट तक नहीं है। इसके अभाव में बाजार में आने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। वहीं नगर निगम की ओर से सार्वजनिक कम्युनिटी शौचालयों की सफाई हर माह 4.50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। निगम के अधिकारी शौचालयों की सफाई तक मॉनिटरिंग का दावा कर रहे है।
नगर निगम क्षेत्र में 150 से ज्यादा शौचालय हैं। इन शौचालयों की सफाई का टेंडर इसी साल फरवरी में खत्म हो गया था। उसके बाद से शौचालयों की सफाई नहीं हो पा रही थी। इस समस्या से शहर के लोग व राहगीर काफी परेशान थे। मेयर राजीव जैन ने भी 24 मार्च को सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया था। शौचालय बदहाल होने की वजह से उन्होंने नाराजगी जताई थी। उसके बाद जून में सफाई का टेंडर दिया गया था। नगर निगम के पास 8 ई-टॉयलेट व 150 सार्वजनिक और डीलक्स शौचालय हैं। जिनकी रोजाना सफाई कराई जा रही है। मॉनिटरिंग के दौरान शौचालय की सफाई न मिलने पर नगर निगम की ओर से ठेकेदार पर कार्रवाई की जाती है।
निगम क्षेत्र में शौचालयों की सफाई का टेंडर जारी है। रोजाना शौचालयों की सफाई कराई जा रही है। प्रतिमाह इस कार्य पर 4.50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे। मॉनिटरिंग के दौरान किसी शौचालय की सफाई न मिलने पर ठेकेदार पर जुर्माना भी किया जाता है।
विज्ञापन
-सतेंद्र कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।